Advertisement

अमृतसर में BSF जवान ने 5 साथियों को गोलियों से भून डाला, फिर खुद की ले ली जान

BSF जवान ने मेस में गोलियां चलाकर 5 जवानों को मार दिया और बाद में आत्महत्या कर ली. वहीं इस घटना पर बीएसएफ ने जांच के आदेश दिए हैं.

अमृतसर में BSF जवान ने 5 साथियों को गोलियों से भून डाला, फिर खुद की ले ली जान
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी; अमृतसर (Amritsar) के खासा में सीमा सुरक्षा बल (BSF) कैंप के मेस के अंदर एक कांस्टेबल ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस घटना में बीएसएफ के पांच जवानों के मारे जाने की खबर हैं जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस जवान ने बीएसएफ कैंप के मेस के अंदर फायरिंग की थी और पांच जवानों पर गोला चलाकर मार दिया था, अंत में उसने खुद को भी गोली मार ली वहीं जानकारी के मुताबिक घटना में घायल हुए जवान की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है.

एएनआई ने बीएसएफ के हवाले से बताया है कि कहा, “आज अमृतसर के 144 बीएन खासा मुख्यालय में सीटी सत्तेप्पा एसके द्वारा की गई  अपने ही सैनिकों पर गोलीबारी के कारण 5 सैनिक घायल हो गए. सीटी सत्तेप्पा एसके भी घायल हो गए. 6 घायलों में से सीटी सत्तेप्पा सहित 5 सैनिकों की जान चली गई है. एक की हालत गंभीर है. कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं.”

यह भी पढ़ें- VIDEO: एक्सीडेंट में खो दिया था एक पैर, YouTube पर one leg dancer नाम से मशहूर हुई 19 साल की रेखा

वहीं सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. जवानों के शवों को अमृतसर के ही एक अस्पताल ले जाया गया है और घायलों की संख्या बढ़ने की संभावना है. 

मृतक जवानों की पहचान को लेकर बताया गया है कि कर्नाटक से आने वाले कॉन्स्टेबल एस के सत्तेप्पा ने गोली चलाई थी और फिर उन्होंने भी आत्महत्या कर ली. वहीं अन्य मृतक जवानों में हेड कांस्टेबल राम बिनोद, हेड कॉन्स्टेबल तोरास्कर डीएस, हेड कॉन्स्टेबल रतन सिंह, हेड कॉन्स्टेबल बलजिंदर सिंह शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- लाखों की नौकरी छोड़कर चार दोस्तों ने खोला Dairy Farm, 10 साल में बना दी 225 करोड़ की कंपनी

(हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें)

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement