Advertisement

Amazon Mango Sale: सस्ते रेट में खरीदें आम, 2-3 घंटे में होगी डिलिवरी, इन शहरों में मिलेगी सुविधा

अमेजन ने आम के सीजन को देखते हुए Mango Fiesta sale की घोषणा की है.

Amazon Mango Sale: सस्ते रेट में खरीदें आम, 2-3 घंटे में होगी डिलिवरी, इन शहरों में मिलेगी सुविधा

Mango

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गर्मी के मौसम में आम की मांग और लोगों की पसंद को ध्यान में रखते हुए Amazon Fresh ने Mango Fiesta शुरू करने का ऐलान किया है. इसके जरिए कम दाम में अच्छी क्वालिटी के आम खरीदे जा सकेंगे. मई 2022 के अंत तक यह सेल अमेजन फ्रेश पर लाइव कर दी जाएगी. इसकी सुविधा वीकेंड पर उपलब्ध होगाी.

Mango Fiesta में सफेदा, बादामी, सिंधूरा, अलफांजो जैसी आम की वैरायटी उपलब्ध होंगी.इसमें प्रदेश के आधार पर भी आम की वैरायटी उपलब्ध कराई जाएगी. मसलन बेंगलुरू में कर्नाटक अलफांजो और रसपुरी जैसी वैरायटी मिलेगी तो कोलकाता में गुलबख्श जैसी वैरायटी आसानी से मिल जाएगी. 

यह भी पढ़ें: UGC का बड़ा फैसला, अब देश में ही मिलेगी विदेशी यूनिवर्सिटी की डिग्री

Mango Fiesta से आम खरीदने पर 10 पर्सेंट का डिस्काउंट, कैशबैक और अन्य तरह के रिवॉर्ड्स भी दिए जाएंगे. ये सुविधा बंगलुरू, दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, गाजियाबाद, नोएडा, अहमदाबाद, मैसूर, जयपुर, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे, कोलकाता और चंडीगढ़ सहित 15 अन्य शहरों में भी मिलेगी. ऑर्डर करने पर 2-3 घंटे के भीतर डिलिवरी घर पहुंचाए जाने की सुविधा भी है. सुबह 6 बजे के बाद आधी रात तक ऑर्डर दिया जा सकता है.

यह भी पढ़ेंः काम की बात: यह है Laptop खरीदने का सही समय, इन बातों का रखें खास ख्याल

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement