Advertisement

Ahmedabad Plane Crash के बाद ऑफिस में पार्टी करता दिखा Air India स्टाफ, Viral Video देखकर 4 कर्मचारी बर्खास्त

Air India Party Video: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लंदन जा रहे एअर इंडिया के विमान के क्रैश होने से 274 लोगों की मौत हो गई थी. वायरल वीडियो इस हादसे के कुछ दिन बाद का बताया जा रहा है.

Latest News
Ahmedabad Plane Crash के बाद ऑफिस में पार्टी करता दिखा Air India स्टाफ, Viral Video देखकर 4 कर्मचारी बर्खास्त
Add DNA as a Preferred Source

Air India Party Video: अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान हादसे (Ahmedabad Air India Plane Crash) को लोग कई दिन बीतने के बावजूद नहीं भूले हैं. इस हादसे में 274 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जिनमें से कुछ के शव की अब तक डीएनए जांच के बावजूद पहचान नहीं हो सकी है. पूरा देश इस हादसे को लेकर अब तक गमगीन है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस हादसे के बाद के एक वीडियो ने लोगों को एअर इंडिया (Air India) के खिलाफ भड़का दिया है. इस वायरल वीडियो में एअर इंडिया के कर्मचारी ऑफिस के अंदर ही जोरदार पार्टी का जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर इसे लेकर जमकर ट्रोल होने के बाद एअर इंडिया ने अपनी सहायक कंपनी AISATS के 4 सीनियर कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है. साथ ही कंपनी ने कहा है कि वह इस दुख की घड़ी में हर पल उन परिवारों के साथ खड़ी है, जिन्होंने AI-171 विमान हादसे में अपने परिजनों को खोया है. 

AISATS के गुरुग्राम ऑफिस का है वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो AISATS के गुरुग्राम ऑफिस का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर लोगों ने दावा किया है कि यह पार्टी अहमदाबाद में एअर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान के क्रैश होने के कुछ दिन बाद का है. वीडियो में दिख रहा है कि ऑफिस में किसी बात पर पार्टी आयोजित की जा रही है, जिसमें सारे कर्मचारी गानों पर जमकर थिरक रहे हैं और मस्ती कर रहे हैं.

क्या बताया कंपनी कर्मचारी बर्खास्त करते हुए
AISATS प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी ने इस पार्टी के लिए जिम्मेदार गुरुग्राम ऑफिस के चार सीनियर कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है. प्रवक्ता ने कहा,'कंपनी फ्लाइट AI-171 के दुखद हादसे  से प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और इस इंटरनल वीडियो पर खेद जताती है, जो सोशल मीडिया पर दिखाई दे रहा है. कंपनी का मानना है कि यह जश्न मनाने का उचित वक्त नहीं है. यह व्यवहार हमारे मूल्यों के अनुरूप नहीं है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है, क्योंकि हम सहानुभूति, व्यावसायिकता और जवाबदेही के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं.' प्रवक्ता ने बताया कि 4 कर्मचारियों को बर्खास्त करने के साथ ही कई अन्य को चेतावनी दी गई है.

AISATS में है एअर इंडिया की 50 फीसदी हिस्सेदारी
AISATS एयरपोर्ट गेटवे सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है. इस कंपनी में टाटा ग्रुप (Tata Group) की एअर इंडिया (Air India) लिमिटेड की 50 फीसदी हिस्सेदारी है. बाकी 50 फीसदी हिस्सेदारी SATS लिमिटेड की है, जो गेटवे सर्विसेज और फूड सॉल्यूशंस के फील्ड में बड़ा नाम है. 

12 जून को हुआ था विमान हादसा
अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान के क्रैश होने की घटना 12 जून को उस समय हुई थी, जब 242 यात्रियों व क्रू स्टाफ को लेकर एअर इंडिया फ्लाइट AI-171 ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. उड़ान भरने के 4 मिनट के अंदर ही एयरपोर्ट के पास मेघानी नगर में बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिर गया था. इस हादसे में विमान के अंदर केवल एक यात्री आश्चर्यजनक तरीके से जिंदा बच गया था, जबकि हॉस्टल में मौजूद स्टूडेंट्स व अन्य लोगों में से भी 33 लोगों की मौत हो गई थी. हादसे में कुल 274 लोगों की मौत हुई थी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement