Advertisement

Air India Plane Crash Video: अहमदाबाद में 242 यात्रियों के साथ एअर इंडिया का विमान क्रैश, गुजरात के पूर्व CM के भी होने का दावा

Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का यह विमान रिहाइशी इलाके में क्रैश हुआ है, जिससे बहुत सारे लोगों के चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है.

Latest News
Air India Plane Crash Video: अहमदाबाद में 242 यात्रियों के साथ एअर इंडिया का विमान क्रैश, गुजरात के पूर्व CM के भी होने का दावा

Ahmedabad में विमान के क्रैश होने के बाद उठता काला धुआं.

Add DNA as a Preferred Source

Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादसा हो गया है. अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एअर इंडिया का एक यात्री विमान क्रैश हो गया है. ANI के मुताबिक, बोइंग 787 विमान में 242 लोग सवार थे. इनमें 2 बच्चों समेत 232 यात्री और दो पायलट समेत 10 केबिन क्रू मेंबर शामिल हैं. इनमें से कितने यात्री बचे हैं, यह जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है. विमान के मेघानी नगर के रिहाइशी इलाके में क्रैश होने की खबर है, जिससे माना जा रहा है कि इस हादसे की चपेट में सैकड़ों अन्य व्यक्ति भी आए हैं. हादसा इतना भयानक है कि क्रैश साइट से उठ रहा काला धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा है. रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. बताया जा रहा है कि विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से ही टेक ऑफ किया था और इसके बाद तत्काल ही वह क्रैश हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में विमान के यात्रियों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी होने का दावा किया गया है. हालांकि इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हो सकी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पूरी घटना की जानकारी मुख्यमंत्री और अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर से ली है.

उड़ान भरने के 4 मिनट बाद ही हुआ हादसा
एअर इंडिया फअलाइट AI-171 ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए टेकऑफ किया था. विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से दोपहर 1.34 बजे उड़ान भरी थी. उड़ान भरने के महज 4 मिनट बाद ही विमान क्रैश हो गया. क्रैश होने के समय विमान की ऊंचाई करीब 800 फीट थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान के जमीन पर गिरते ही उसके परखच्चे उड़ गए और उसमें आग लग गई. स्टेट पुलिस कंट्रोल रूम के मुताबिक, विमान में कुल 242 यात्री सवार थे. 

गांधीनगर से भेजी गईं NDRF की 3 टीमें
हादसे की जानकारी मिलते ही अहमदाबाद के करीब गुजरात की राजधानी गांधीनगर से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 3 टीमें मौके पर रवाना कर दी गई हैं. इनमें कुल 90 NDRF जवान शामिल हैं. इसके अलावा वडोदरा से भी तीन और टीमें भेजे जाने भी मौके के लिए रवाना की जा रही हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस पूरे हादसे की जानकारी गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर से ली है. उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ ही राज्य के गृह मंत्री को भी मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया है. साथ ही केंद्र सरकार की तरफ से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है. 

मुख्यमंत्री ने बनवाया घायलों के लिए ग्रीन कॉरिडोर
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट के जरिये जानकारी दी कि घायलों को तत्काल उपचार देने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने का आदेश दिया गया है. उन्होंने लिखा,'अहमदाबाद में एयर इंडिया के यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना से मैं बहुत दुखी हूं. मैंने अधिकारियों को दुर्घटना में तत्काल बचाव एवं राहत कार्य करने तथा घायल यात्रियों के तत्काल उपचार की व्यवस्था युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिए हैं. मैंने घायल यात्रियों को उपचार के लिए ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था करने तथा अस्पताल में उपचार की सभी व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमितभाई शाह ने भी मुझसे बात की है तथा इस विमान दुर्घटना में बचाव एवं राहत कार्यों के लिए एनडीआरएफ टीमों और केंद्र सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है.

क्या बताया है एअर इंडिया ने
एअर इंडिया की तरफ से हादसे को लेकर किए ट्वीट में लिखा गया है,'अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट AI171 आज 12 जून, 2025 को एक्सीडेंट का शिकार हो गई है. इस पल हम ब्योरे का पता लगा रहे हैं और जल्द से जल्द आगे की जानकारी http://airindia.com तथा हमारे एक्स हैंडल @airindia पर शेयर करेंगे.

उधर, फ्लाइट्स की आवाजाही पर नजर रखने वाली वेबसाइट Flightradar24 ने बताया,'हमें अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया फ्लाइट AI171 के क्रैश होने की रिपोर्ट्स मिली हैं. हमने विमान से आखिरी सिग्नल UTC 8.8:51 बजे (भारतीय समयानुसार 1.38 बजे) उड़ान भरने के तत्काल बाद मिला था. हादसे में बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर शामिल है, जिसका रजिस्ट्रेशन VT-ANB है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement