भारत
Ahmedabad Plane Crash News: अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई. इस बोइंग 787 विमान में 242 यात्री सवार थे.
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन जा रही फ्लाइट मेघानी नगर के रिहाइशी इलाके में क्रैश हो गई. ANI के मुताबिक, इस बोइंग 787 विमान में 242 यात्री सवार थे. हादसे के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इसके बारे में जानकारी ली. पीएम नरेंद्र मोदी हादसे का जायदा लेने के लिए अहमदाबाद रवाना हो सकते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की है. बातचीत के दौरान उन्होंने हादसे के बारे में जानकारी ली. पीएम मोदी ने दोनों को अहमदाबाद जाकर सुनिश्चित करने को कहा कि, विमान दुर्घटना के बाद प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा सके. बता दें कि, खबरों के मुताबिक,पीएम मोदी हादसे का जायजा लेने के लिए अहमदाबाद के लिए रवाना हो सकते हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की। उन्होंने उनसे अहमदाबाद जाकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि विमान दुर्घटना के बाद प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाए: सूत्र pic.twitter.com/cBtVFTM5F1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2025
अहमदाबाद में हुए हादसे के बाद एयर इंडिया ने इसके बारे में जानकारी दी है. एयर इंडिया ने ट्वीट कर लिखा "अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट AI171 आज 12 जून, 2025 को एक्सीडेंट का शिकार हो गई है. इस पल हम ब्योरे का पता लगा रहे हैं और जल्द से जल्द आगे की जानकारी http://airindia.com तथा हमारे एक्स हैंडल @airindia पर शेयर करेंगे."
Flight AI171, operating Ahmedabad-London Gatwick, was involved in an incident today, 12 June 2025. At this moment, we are ascertaining the details and will share further updates at the earliest on https://t.co/Fnw0ywg2Zt and on our X handle (https://t.co/Id1XFe9SfL).
— Air India (@airindia) June 12, 2025
-Air India…
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.