Advertisement

Delhi Airport पर Air India फ्लाइट में बम? धमकी से मचा रहा हड़कंप, कई घंटे चली तलाशी, जानिए पूरी बात

Air India Flight Bomb Threat: दिल्ली एयरपोर्ट पर एक क्रू मेंबर को फ्लाइट में बम होने की धमकी वाला पेपर नोट मिला था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे एयरपोर्ट पर और सभी फ्लाइट्स की गहन तलाशी ली है.

Latest News
Delhi Airport पर Air India फ्लाइट में बम? धमकी से मचा रहा हड़कंप, कई घंटे चली तलाशी, जानिए पूरी बात
Add DNA as a Preferred Source

Air India Flight Bomb Threat: एअर इंडिया (Air India) की फ्लाइट्स में आ रही परेशानियों के बीच शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर हंगामा मच गया. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) पर एक क्रू मेंबर को एअर इंडिया फ्लाइट में बम होने की धमकी वाला पेपर नोट मिला, जिसकी जानकारी तत्काल सुरक्षा बलों को दी गई. इसके बाद पूरे एयरपोर्ट पर कई घंटे तक गहन तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान एयरपोर्ट से उड़ान भरने जा रही और लैंड कर रहीं सभी फ्लाइट्स की भी चेकिंग की गई. कई घंटे की कवायद के बाद सुरक्षा बलों ने इस 'हॉक्स कॉल' घोषित किया है.

सुबह 4 बजे से शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन
दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह 4 बजे के करीब एक क्रू मेंबर को एक पेपर मिला. इस पेपर पर लिखकर धमकी दी गई थी. इसमें लिखा था कि एअर इंडिया की एक फ्लाइट में बम है. क्रू मेंबर ने तत्काल इसकी जानकारी एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों को दी. इसके बाद CISF की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. एयरपोर्ट थाना पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई. सुबह चार बजे से यह ऑपरेशन कई घंटे तक चलता रहा, लेकिन कहीं पर भी कुछ नहीं मिला.

घबराए रहे सर्च ऑपरेशन देखकर यात्री
एयरपोर्ट पर अचानक सुरक्षा बलों को एक्टिव देखकर यात्रियों में कई तरह की अफवाह फैल गई. सर्च ऑपरेशन शुरू होने के बाद बहुत सारे यात्री घबराए रहे. कई घंटे बाद जब सुरक्षा बलों ने इसे हॉक्स कॉल घोषित किया तो सभी ने चैन की सांस ली. सुरक्षा बलों का मानना है कि यह किसी ने मजाक किया है.

लगातार चर्चा में है एअर इंडिया की फ्लाइट्स
एअर इंडिया की फ्लाइट्स अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद लगातार चर्चा में हैं. उस हादसे में 274 लोगों की मौत हुई है. इस विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से ही लंदन के लिए उड़ान भरी थी. इसके बाद कई बार एअर इंडिया फ्लाइट्स में खराबी की खबरें सामने आ चुकी हैं. इसके अलावा भी कई अन्य कारणों से एअर इंडिया की फ्लाइट्स (Air Indi a Flight) लगातार चर्चा में हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement