भारत
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद अब एक्सपर्ट अंदाजा लगा रहे हैं कि आखिर किन कारणों से हादसा हो सकता है. ऐसे में जानते हैं टेकऑफ के बाद प्लेन हादसे क्यों क्यों हो जाते हैं?
अहमदाबाद एयरपोर्ट सुर्खियों में है. वजह बना है एअर इंडिया का वो विमान हादसा जिसने पूरे देश को शून्य में डाल दिया है. बता दें कि टेकऑफ के वक्त एअर इंडिया का एक विमान दुर्घटना का शिकार हुआ. विमान में 2 पायलट और 10 केबिन क्रू के अलावा 242 यात्री सवार थे. हादसे की जैसी तस्वीरें और वीडियो आए हैं यदि उन्हें देखें और उनका अवलोकन करें तो मिलता है कि अहमदाबाद से लंदन रवाना हो रहे एयर इंडिया के विमान ने जैसे ही टेक ऑफ किया, विमान में से धुआं निकलने लगा जो कुछ ही मिनटों में आगे के गोले में तब्दील हो गया.
घटना के बाद सवाल यही हो रहा है कि आखिर ये घटना हुई तो हुई कैसी? ध्यान रहे कि विमान हादसे के बाद तमाम बातें हो रही हैं और साथ ही वो कारण भी तलाशे जा रहे हैं जिनके चलते इतना बड़ा विमान हादसा हुआ.
हम और आप भले ही इस घटना को लेकर अपने विवेक के अनुसार तर्क दें. मगर एविएशन एक्सपर्ट्स यही मान रहे हैं कि अभी इस हादसे पर कोई बात करना या किसी तरह का तर्क देना जल्दबाजी होगी. क्या हुआ इसका पता तभी चलेगा जब फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर से कोई जानकारी बाहर आएगी.
जैसा कि हम ऊपर ही इस बात को जाहिरत कर चुके हैं कि इस मामले पर एविएशन एक्सपर्ट्स की मिली जुली राय है. लेकिन बावजूद इसके तमाम एक्सपर्ट्स ऐसे हैं जिनका मानना है कि हादसे की एक बड़ी वजह लोड फैक्टर है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि लोक फैक्टर का मिस कैल्क्युलेशन कई बार क्रैश होने का कारण बन जाता है.
वहीं कहा ये भी जा रहा है कि हादसे का अन्य कारण उसका लैंडिंग गियर हो सकता है जो किसी कारणवश सही से बंद नहीं हुआ होगा. बता दें कि इसी से जहाज के पहिये बाहर आते हैं जिसद कारण वो रनवे पर चलता है. कहा जा रहा है कि यहीं कोई टेक्निकल दिक्कत हुई होगी जिसके चलते आंख नम कर देने वाला ये हादसा हुआ.