भारत
अग्निपथ योजना को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'चार साल के ठेके के बाद हजारों की संख्या में सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों का भविष्य क्या होगा?
डीएनए हिंदी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अग्निपथ योजना को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रयोगशाला के इस नए प्रयोग के कारण देश की सुरक्षा और युवाओं का भविष्य खतरे में है.
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, '60,000 सैनिक हर साल सेवानिवृत्त होते हैं और उनमें से सिर्फ 3,000 को सरकारी नौकरी मिल रही है.’ कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने कहा, 'चार साल के ठेके के बाद हजारों की संख्या में सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों का भविष्य क्या होगा? उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी की प्रयोगशाला के इस नए प्रयोग से देश की सुरक्षा और युवाओं का भविष्य दोनों खतरे में हैं.’
सरकार ने आयु सीमा को बढ़ाकर किया 23 साल
इस योजना के तहत साढ़े 17 साल से 21 साल तक की आयु के युवाओं को केवल 4 वर्ष के लिए भर्ती करने का प्रावधान है, जिनमें से 25 प्रतिशत 15 और साल के लिए सेना में रहेंगे. इस योजना की घोषणा के बाद देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए थे. वर्ष 2022 के लिए ऊपरी आयु सीमा को बढ़ाकर 23 साल किया गया है.
Jodhpur डबल मर्डर केस का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, हुलिया बदलकर नासिक में कर रहा था जॉब
आज से परीक्षा से शुरू
आपको बता दें कि आज देशभर में अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के तहत एयरफोर्स में अग्निवीरों की भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है. 17 सेंटरों पर परीक्षा (Exam) आयोजित की गई. जिसमें 33,150 परीक्षार्थी शामिल हुए. जानकारी के मुताबिक, हर सेंटर में 3 शिप्ट में परीक्षा ली गई. पहली शिफ्ट सुबह 8:45 बजे परीक्षा शुरू हुई लेकिन छात्रों को 7:30 बजे ही सेंटर पर पहुंचना का निर्देश दिया गया. दूसरी पाली के परीक्षार्थियों को सुबह 11:30 बजे और तृतीय पाली के परीक्षार्थियों को 3:15 बजे शुरू की गई. हर शिफ्ट में 625 परीक्षार्थी बैठे.यह परीक्षा ऑनलाइन होगी. बता दें कि यह परीक्षा कई चरणों में 31 जुलाई तक आयोजित की जाएगी.
(भाषा इनपुट के साथ)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर