Advertisement

Karnataka में School Uniform पर फ़ैसले के बाद देश के इस राज्य में भी होगी एक जैसी ड्रेस 

मिज़ोरम ने तय किया है कि वहां के सभी सरकारी स्कूल के यूनिफॉर्म एक से होंगे. यह समानता बरक़रार रखने के लिए किया गया है.

Karnataka में School Uniform पर फ़ैसले के बाद देश के इस राज्य में भी होगी एक जैसी ड्रेस 
Add DNA as a Preferred Source


डीएनए हिंदी :  देश के पूर्व-उत्तर में बसे राज्य मिज़ोरम(Mizoram) ने तय किया है कि वहां के सभी सरकारी स्कूल के यूनिफॉर्म एक से होंगे. इस सन्दर्भ में राज्य के शिक्षा मंत्री लालचन्दमा राल्टे के द्वारा लिए हुए बैठक के बाद बोर्ड ने सभी सरकारी स्कूलों में एक जैसी पोशाक रखने का निर्णय लिया है.इस बारे में राज्य के शिक्षा बोर्ड के उप सभापति एल थंगमाविया ने कहा कि ह्यूमन रिसोर्स बोर्ड इस हफ़्ते इस विषय में अपना प्रपोजल रख देगा. 

एक जैसा यूनिफॉर्म ताक़ि समानता का हो अधिकार 
थंगमाविया के अनुसार इस निर्णय को लेने के पीछे की मुख्य वजह समानता की बात को पोषित करना है. ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि भिन्न आर्थिक और सामजिक पृष्ठभूमि के बच्चे अपने आप किसी से अलग न महसूस करें. 

बोर्ड के उपाध्यक्ष और विधायक थंगमाविया ने कहा कि एक सामान यूनिफॉर्म(Same School Uniform) नई चीज़ है. यह कई राज्यों के साथ-साथ मिज़ोरम के अंग्रेज़ी माध्यम के स्कूलों में भी लागू की जा चुकी है. उन्होंने आगे जोड़ा कि समान यूनिफॉर्म अभिभावकों के लिए भी आर्थिक तौर पर मददगार साबित होगा. राज्य भर में कहीं भी शिफ़्ट करने पर उन्हें बच्चों के लिए नया यूनिफॉर्म नहीं लेना होगा.  हालांकि उन्होंने यह बात जोड़ी कि निचली कक्षाओं से ऊपरी कक्षा में जाने पर यूनिफॉर्म का रंग बदल सकता है. 

कर्नाटक में हिजाब रो के बाद समान यूनिफॉर्म की हुई थी बात 

गौरतलब है पिछले 15 मार्च को अन्य भारतीय राज्य कर्नाटक(Karnataka) में यूनिफॉर्म के ऊपर हिजाब पहनने के मुद्दे पर कर्नाटक है कोर्ट ने सबके लिए समान यूनिफॉर्म की बात की थी और हिजाब को स्कूली पोशाक का ज़रूरी अंग नहीं बताया था. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement