Advertisement

सवालों के घेरे में आया ब्रजभूषण का रोडशो, विनेश फोगाट- बजरंग पुनिया ने ऐसे जताई नाराजगी...

दिल्ली स्थित पटियाला हाउस कोर्ट से राहत मिलने के बाद बाहुबली सांसद ने अयोध्या में रोड शो किया. सांसद द्वारा ऐसा करना भर था महिला पहलवान और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट के अलावा बजरंग पुनिया ने सिंह के इस रवैये को सोशल मीडिया पर एक बड़े मुद्दे की तरह पेश किया है.

Latest News
सवालों के घेरे में आया ब्रजभूषण का रोडशो, विनेश फोगाट- बजरंग पुनिया ने ऐसे जताई नाराजगी...
Add DNA as a Preferred Source

महिला पहलवानों से यौन शोषण के मामले से सुर्खियों में आए पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह फिर चर्चा में हैं. दरअसल पॉक्सो एक्ट मामले में दिल्ली स्थित पटियाला हाउस कोर्ट से राहत मिलने के बाद बाहुबली सांसद ने अयोध्या में रोड शो किया. सांसद का ऐसा करना भर था विवाद हो गया है. विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने पूर्व रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) अध्यक्ष और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह पर तीखा हमला बोला है.

पहलवान और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने बृजभूषण शरण सिंह पर निशाना साधने के लिए सोशल मीडिया को चुना है और एक कविता की कुछ पंक्तियों के जरिये अपनी नाराजगी व्यक्त की है. 

माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट X पर अपनी बात रखते हुए विनेश ने लिखा कि, 'लश्कर भी तुम्हारा है, सरदार भी तुम्हारा है, तुम झूठ को सच लिख दो, अखबार भी तुम्हारा है! हम इसकी शिकायत करते तो कहां करते, सरकार तुम्हारी है, गवर्नर भी तुम्हारा है!' 

अभी विनेश के सोशल मीडिया पोस्ट पर चर्चा थमी भी नहीं थी कि, पहलवान बजरंग पुनिया ने भी इस मामले में सोशल  मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर दिया. 

बजरंग ने लिखा कि, बृजभूषण सिंह  पॉक्सो एक्ट में बरी होने के बाद रोड शो कर रहा है और अपनी जीत दिखा रहा है, जबकि अभी 6 महिला पहलवानों के केस कोर्ट में चल रहे हैं. जब महिला पहलवान आंदोलन पर बैठी थीं, उसी समय ही नाबालिग महिला पहलवान बृजभूषण के दबाव में पीछे हट गई थी. जबकि एक बार वह बृजभूषण के खिलाफ गवाही दे चुकी थी. 

वहीं उन्होंने ये भी लिखा कि बृजभूषण अभी-भी बाकी 6 महिला पहलवानों पर लगातार दबाव बना रहा है कि वे भी अपने केस वापिस लें, क्योंकि उसे सेक्सुअल हरासमेंट की पीड़िताओं को झुकाकर दोबारा रोड शो निकालकर अपनी ताक़त दिखाने का मन कर रहा होगा. कई बार लगता है कि आज भी कानून राज गुंडों के सामने बौना है. 

ध्यान रहे कि बृजभूषण शरण सिंह पर 2023 में कई महिला पहलवानों, जिसमें विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया भी शामिल थे ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे.

पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक धरना दिया था और WFI के पूर्व अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग की. बाद में मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दखल दिया और दिल्ली पुलिस ने मई 2023 में बृजभूषण के खिलाफ दो FIR दर्ज की थीं. 

6 मई 2025 को दिल्ली की एक अदालत ने नाबालिग पहलवान के मामले में दिल्ली पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद बृजभूषण को इस मामले में बरी कर दिया गया था.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement