Advertisement

गोद ली गई बेटी ने लगाए गंभीर आरोप, 'मेरे पापा, चाचा और भाई करते हैं मेरा रेप'

नाबालिग लड़की ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस पीड़िता के परिवार के सदस्यों के साथ पूछताछ कर रही है.

गोद ली गई बेटी ने लगाए गंभीर आरोप, 'मेरे पापा, चाचा और भाई करते हैं मेरा रेप'

सांकेतिक तस्वीर.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गुजरात के सूरत में एक 13 साल की बच्ची ने अपने परिवार के 5 सदस्यों पर रेप का आरोप लगाया है. नाबालिग बच्ची का कहना है कि उसे गोद लेने वाले पिता ने अपने भाई और तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ बलात्कार किया है. पुलिस ने इस केस के आरोपियों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है. एक नाबालिग लड़के को भी डिटेन किया गया है. 

सूरत पुलिस का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है इसलिए केस की छानबीन की जा रही है. नाबालिग बच्ची अडाजन इलाके में रहती है. उसने अपने पिता, चाचा, अपने दो भाइयों और एक नाबालिग लड़के पर रेप का आरोप लगाया है.

इसे भी पढ़ें- बैल पर बठकर बन गया 'यमराज', जोर से बोला- कैलाशपति नाथ की जय, देखें VIRAL VIDEO

6 महीने की थी तब लिया गोद, बड़ी होने पर किया गंदा काम

पुलिस ने कहा है कि जब लड़की 6 महीने की थी तब उसे एक परिवार ने अनाथ आश्रम से गोद लिया था. पीड़िता ने कहा है कि जब वह बड़ी होने लगी तब परिवार के लोग ही उसका शारीरिक शोषण कर रहे थे. पीड़ित बच्ची ने यह भी कहा है कि उसके साथ कई दिनों से गलत काम हो रहा था. 

इसे भी पढ़ें- झमाझम बारिश में कपल ने रचाई शादी, शाही अंदाज में लिए सात फेरे, VIDEO देख लोगों ने कहा- 'OMG'

5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

नाबालिग लड़की की शिकायत जैसे ही पुलिस तक पहुंची, 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया. 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है. बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा. पुलिस केस की छानबीन में जुटी है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement