Advertisement

Shocking News: पत्नी ने मोबाइल फोन का म्यूजिक धीमा करने को कहा, नशे में धुत्त पति ने किया Acid Attack

Shocking News: एसिड के कारण जल गई महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है.

Latest News
Shocking News: पत्नी ने मोबाइल फोन का म्यूजिक धीमा करने को कहा, नशे में धुत्त पति ने किया Acid Attack

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

Shocking News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से घरेलू हिंसा की एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. नशे में धुत्त एक पति ने अपनी पत्नी को छोटी सी बात पर गुस्से में टॉयलेट क्लीनर एसिड से नहला दिया. पत्नी ने मोबाइल फोन पर तेज आवाज में म्यूजिक सुन रहे पति से वॉल्यूम कम करने का आग्रह किया था. इसे लेकर दोनो के बीच बहस हो गई और पति ने गुस्से में करीब ही रखा टॉयलेट क्लीनर उठाकर पत्नी के ऊपर छिड़क दिया, जिससे वह कई जगह से गंभीर तरीके से जल गई है. पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत अब स्थिर बनी हुई है. पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है.

पांच दिन पुरानी है घटना
बेंगलुरु पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना शहर के उत्तरी इलाके में मौजूद सिदेदाहल्ली इलाके के NMH लेआउट में 19 मई को हुई थी. ब्यूटी पॉर्लर चलाने वाली एक महिला के पति ने घटना के दिन रात में 9 बजे उससे शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे. महिला ने इंकार किया तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा और जबरन उससे पैसे लेकर शराब पीने चला गया. शराब पीने के बाद जब वह नशे में वापस लौटा तो उसने मोबाइल फोन पर तेज आवाज में म्यूजिक सुनना शुरू कर दिया. पत्नी ने गुस्से में उसे म्यूजिक की आवाज कम करने के लिए कहा और दोनों के बीच इसे लेकर बहस हो गई.

महिला ने भागकर बचाई अपनी जान
पुलिस के मुताबिक, बहस के कारण गुस्से में आया पति बाथरूम में जाकर टॉयलेट क्लीनर एसिड ले आया और महिला को सिर से चेहरे तक एसिड में नहला दिया. महिला जलन के कारण चिल्लाते हुए वहां से भाग निकली. पड़ोसियों ने उसे झुलसी हुई हालत में अस्पताल पहुंचाया. एसिड गिरने से महिला के सिर और चेहरे पर घाव हो गए हैं. 

खतरे से बाहर है अब हालत
महिला की हालत अब खतरे से बाहर है. हालांकि फिलहाल उसे डॉक्टरों की देखरेख में अस्पताल में ही रखा गया है. पुलिस के मुताबिक, इस मामले में महिला की तरफ से केस दर्ज कर लिया गया है और उसके पति को हिरासत में ले लिया गया है. मामले की जांच अभी जारी है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement