Advertisement

Shocking News: मेरठ में तीन युवकों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, आधा घंटा सड़क पर तड़पे, मिली दर्दनाक मौत

Shocking Video: यह दर्दनाक हादसा मेरठ के रोहटा इलाके में हुआ है, जहां पैदल सड़क पार कर रहे युवकों को बचाने के चक्कर में बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई. हादसे के बाद के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिन्हें देखकर आप दहल उठेंगे.

Latest News
Shocking News: मेरठ में तीन युवकों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, आधा घंटा सड़क पर तड़पे, मिली दर्दनाक मौत
Add DNA as a Preferred Source

Shocking Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार सुबह एक भीषण हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. मेरठ-बड़ौत हाइवे पर रोहटा ब्लॉक के पस ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने की भयंकर टक्कर (Merrut Road accident) हुई है, जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक पर सवार तीनों युवकों को कुचलती हुई चली गई. ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगाकर रोकने की भी कोशिश की, लेकिन इसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली भी हाइवे पर ही पलट गई है. इसके चलते ट्रैक्टर चालक भी घायल हो गया है. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बुरी तरह कुचले हुए युवक करीब आधा घंटे तक सड़क पर ही तड़पते रहे, लेकिन उनकी हालत इतनी खराब थी कि कोई उन्हें उठाकर ले जाने की हिम्मत नहीं कर सका. इससे युवकों ने वहीं तड़प-तड़पकर दर्दनाक तरीके से दम तोड़ दिया.

सड़क पार कर रहे युवक को बचाने में हुआ हादसा
मेरठ से एक ही बाइक पर सवार होकर शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे तीन युवक बड़ौत की तरफ जा रहे थे. रोहटा थाना इलाके में जब उनकी बाइक रोहटा ब्लॉक के पास पहुंची तो एक युवक लापरवाह तरीके से सड़क पार कर रहा था. बाइक सवारों ने उन युवकों को बचाने की कोशिश की, जिसके चलते बाइक पर कंट्रोल खत्म हो गया. बाइक सीधे बड़ौत की तरफ से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में सामने से घुस गई. ट्रैक्टर चालक जब तक ब्रेक लगाता, तीनों युवक पहियों के नीचे बुरी तरह कुचले जा चुके थे. ट्रैक्टर-ट्रॉली भी अचानक ब्रेक लगने के कारण बैलेंस बिगड़ने से वहीं पलट गए.

मृतकों की नहीं हुई है अभी पहचान
सूचना मिलने पर रोहटा पुलिस मौके पर पहुंच गई. तब तक तीनों युवक वहीं पड़े हुए तड़पते रहे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीनों युवक ईंटों की ट्रॉली के वजन के कारण इतनी बुरी तरह कुचलकर सड़क से चिपक गए थे कि उन्हें उठाकर अस्पताल ले जाने की भी स्थिति नहीं थी. पुलिस के पहुंचने तक तीनों की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शवों को कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

कैथवाड़ी गांव के रहने वाले थे तीनों
रोहटा पुलिस के मुताबिक, हादसे में मरने वाले तीनों युवकों की पहचान हो गई है. तीनों युवक रोहटा थाना इलाके के ही कैथवाड़ी गांव के रहने वाले थे. उनके नाम शहजाद पुत्र अलाउद्दीन (22 वर्ष), अरशद पुत्र रहीश (19 वर्ष) और रोजू पुत्र अब्दुल (18 वर्ष) के तौर पर हुई है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement