Advertisement

Accident News: Chhattisgarh के दुर्ग में बस खाई में पलटी, 11 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Accident News: बस खदान के मजदूरों को लेकर आ रही थी. इस दौरान खनन के कारण ही बनी गहरी खाई  में अचानक बस पलट गई.

Latest News
Accident News: Chhattisgarh के दुर्ग में बस खाई में पलटी, 11 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Add DNA as a Preferred Source

Accident News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बड़ा हादसा हुआ है. मंगलवार रात को एक खदान के कारण बनी गहरी खाई में अचानक एक बस पलट गई. इस हादसे में 11 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है, जबकि बस में 20 से ज्यादा लोग सवार बताए जा रहे हैं. हादसे का शिकार हुई बस निजी कंपनी की थी, जिसमें सवार सभी लोग केडिया कंपनी के कर्मचारी व मजदूर हैं. छत्तीसगढ़ पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. कई घायलों को अस्पतालों में भेजा गया है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे पर दुख जताते हुए घायलों को बेहतर इलाज दिए जाने का निर्देश दिया है.

अचानक कंट्रोल खो बैठा ड्राइवर

दुर्ग जिले में केडिया रोड पर खनन का काम होता है. खनन के कारण रास्तों के किनारों पर गहरी खाइयां बन गई हैं. मंगलवार को ऐसी ही एक खाई में हादसा हुआ है. ANI के मुताबिक, केडिया कंपनी की बस में 20 से ज्यादा कर्मचारी और मजदूर सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान कुम्हारी थाना इलाके में केडिया रोड पर ड्राइवर अचानक कंट्रोल खो बैठा और बस सीधे गहरी खाई में पलट गई. पुलिस ने हादसे में 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है. रेस्क्यू के बाद कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. एक महिला और एक पुरुष की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें AIIMS में लाया गया है. 

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जताया दुख

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्वीट करके हादसे पर दुख जताया है. साय ने ट्वीट में लिखा, दुर्ग के कुम्हार के पास निजी कंपनी की बस के दुर्घटना का शिकार होने की दुखद जानकारी मिली है. इस हादसे में 11 कर्मचारियों का निधन हुआ है, जिनकी आत्मा की शांति और शोक में डूबे परिवार को शक्ति देने की प्रार्थना मैं ईश्वर से करता हूं. सीएम ने आगे लिखा, दुर्घटना में घायल लोगों के इलाज का समुचित प्रबंध हो रहा है. 

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement