Advertisement

Uttar Pradesh News: खाई में गिरी बारात की कार, हरदोई में हुए भयानक हादसे में बच्चे समेत 5 की मौत और 6 घायल

Uttar Pradesh News: कार में सवार सभी लोग हरदोई के ही कुसुमा गांव में शादी में शामिल होने गए थे. वापस लौटते समय शनिवार सुबह दिन निकलने से पहले ही ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हो गया.

Latest News
Uttar Pradesh News: खाई में गिरी बारात की कार, हरदोई में हुए भयानक हादसे में बच्चे समेत 5 की मौत और 6 घायल

Hardoi Car Accident में मारे गए लोगों के परिजन पोस्टमार्टम हाउस के बाहर रोते हुए.

Add DNA as a Preferred Source

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शनिवार सुबह दिन निकलने से पहले बड़ा हादसा हो गया. एक शादी में शामिल होकर लौट रहे बारातियों से भरी आर्टिगा कार ड्राइवर के कंट्रोल खोने से सड़क किनारे खाई में कूद गई. खाई में गिरते ही कार के पलटने से उसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक छोटा बच्चा भी शामिल है. हादसे में 6 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की खबर मिलते ही दुल्हन और दूल्हे, दोनों के परिवारों में शादी की खुशियों के बजाय शोक का माहौल बन गया है. 

कार का शीशा तोड़कर राहगीरों ने निकाले घायल
पाली के पटियानीम निवासी नीरज की बारात में शामिल होने के लिए कुछ लोग गए थे. बारात में आर्टिगा कार से गए ये लोग शादी के बाद वापस घर लौट रहे थे. शनिवार सुबह दिन निकलने से पहले जब कार मझिला थाना इलाके के गांव भुप्पा पुरवा मोड़ के पास पहुंची तो ड्राइवर को झपकी आने पर स्टेयरिंग से उसका कंट्रोल खत्म हो गया. कार सीधी सड़क किनारे खाई में कूदकर पलट गई. मौके पर चीख-पुकार मच गई. वहां से गुजर रहे राहगीरों ने कार का शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला. तब तक पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई.

अस्पताल में 5 लोगों की हुई मौत
ANI से सीओ शाहाबाद अनुज कुमार मिश्रा ने बताया कि बारात से लौटते समय थाना मझिला इलाके में हुए एक्सीडेंट के बाद घायलों को सीएचसी शाहाबाद में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया है. बाकी 6 घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. मृतकों के शव वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है.

अस्पताल पर मातम की चीख-पुकार
जानकारी मिलते ही बारातियों के परिजन भी शाहाबाद सीएचसी पहुंच गए. कई लोगों के मरने की खबर सुनकर परिजनों में शामिल महिलाओं ने रोना शुरू कर दिया. इससे अस्पताल के बाहर मातम का माहौल बन गया. चीख-पुकार सुनकर आने-जाने वाले लोग भी वहीं रुक गए. पुलिस ने अब तक मरने वालों के नामों की ऑफिशियल जानकारी जारी नहीं की है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement