Advertisement

‘स्टिंग बम’ से भड़की AAP, कहा- बीजेपी ने खोया मानसिक संतुलन, करेंगे मानहानि का केस

मुकेश गोयल ने कहा कि यह वीडियो पुराना है, तब मैं आम आदमी पार्टी का सदस्य नहीं था. नगर निगम चुनाव में हार के डर से बीजेपी फर्जी आरोप लगा रही है.

‘स्टिंग बम’ से भड़की AAP, कहा- बीजेपी ने खोया मानसिक संतुलन, करेंगे मानहानि का केस

मुकेश गोयल ने बीजेपी पर किया पलटवार

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बीजेपी ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मुकेश गोयल (Mukesh Goyal) का एक स्टिंग वीडियो जारी किया. बीजेपी ने आरोप लगाया कि मुकेश गोयल इस वीडियो में एक करोड़ रुपये रिश्वत लेते पकडे़ गए हैं. इस पर आम आदमी पार्टी नेता ने पलटवार किया है. मुकेश गोयल ने बीजेपी के आरोपों को फर्जी बताते हुए मानहानि का मुकदमा ठोकने की बात कही है.

मुकेश गोयल ने कहा कि यह वीडियो पुराना है, तब मैं आम आदमी पार्टी का सदस्य नहीं था. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है, क्योंकि वह एमसीडी चुनाव में बुरी तरह हार रही है. इसलिए वह हार की हताश से बीजेपी, AAP नेताओं पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है. गोयल ने कहा कि वीडियो पूरा फर्जी है. 15 सालों से नगर निगम में बीजेपी की सरकार है. भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने के लिए वह ये कर रही है. उन्होंने कहा कि 25 साल से मैं नगर निगम में हूं लेकिन कोई एक पैसे की अंगुली नहीं उठा सकता. बीजेपी को हार दिख रही है इसलिए ऐसी हरकत कर रही है. 

ये भी पढ़ें- 'स्टिंग में 1 करोड़ की रिश्वत लेते पकड़े गए AAP नेता मुकेश गोयल', बीजेपी ने किया बड़ा खुलासा

1 करोड़ रुपये की रिश्वत का आरोप
बता दें कि बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कॉन्फ्रेंस कर एक वीडियो जारी किया. संबित पात्रा ने स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो जारी करते हुए कहा, 'कट्टर भ्रष्ट पार्टी के कट्टर भ्रष्ट नेता मुकेश गोयल जो आम आदमी पार्टी के मध्य प्रदेश के प्रभारी हैं, उनका स्टिंग सामने आया है. जिसमें एक करोड़ रिश्वत की बात करते नजर आ रहे हैं.' संबित पात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में डूब चुकी है.

ये भी पढ़ें- राहुल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, भारत छोड़ो यात्रा के दौरान रात में किया जाएगा ब्लास्ट

पात्रा ने कहा कि जो वीडियो सामने आया है उसमें मुकेश गोयल जेई से पैसे की मांग करता दिखाई दे रहा है. वह उस अधिकारी से कह रहा है कि 'दिवाली पर बड़े-बड़े लोगों को हमें गिफ्ट देना है, मैं कहां से इतना बड़ा गिफ्ट दूंगा.'  मुकेश गोयल ने उस अधिकारी से यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी के एक स्टैंडर्ड है... अगर चवन्नी, अठन्नी लानी हो तो अपने पास ही रख लेना. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement