भारत
Weather Update Today, 10 July 2026: दिल्ली-NCR में आज, 10 जुलाई को बारिश का दौर जारी रहेगा. नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में बादल छाए रहेंगे. तापमान में गिरावट से उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मानसून ने पूरी तरह से जोर पकड़ लिया है. बीते दिन गुरूवार को दिन भर हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बेहद खुशनुमा बना दिया है. इसके बाद, लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है. हालांकि, जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी चुनौतियां भी सामने आई हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 10 जुलाई को भी पूरे एनसीआर में बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया है.
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में दिन भर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.
दिन भर रुक-रुक कर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की आशंका है. तापमान 33°C से 27°C के बीच रहने का अनुमान है.
आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. तापमान 33°C (अधिकतम) से 28°C (न्यूनतम) के बीच रहेगा.
यहां भी बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 35°C तक जा सकता है.
आज यहां भी बारिश होने की पूरी संभावना है, तापमान 34°C से 24°C के बीच दर्ज किया जा सकता है.
भारी बारिश और आंधी की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. यहां सुबह से ही वर्षा होने की संभावना है, जो दिनभर चलेगी.
IMD ने देश के अन्य राज्यों के लिए भी अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की चेतावनी है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी भारी बारिश के आसार हैं. झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की भी संभावना जताई गई है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से