Advertisement

आज का मौसम, 11 जुलाई: आज इन 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Weather Update Today: मौसम विभाग ने आज 11 जुलाई को 15 राज्यों में भारी बारिश और 70 Kmph की रफ्तार से आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. अपने शहर के मौसम का हाल जानें.

Latest News
आज का मौसम, 11 जुलाई: आज इन 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Add DNA as a Preferred Source

मौसम विभाग (IMD) ने देश के 15 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान को लेकर चेतावनी जारी की है. उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक मानसून पूरी तरह सक्रिय है. आज यानी 11 जुलाई 2026 को कई इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

इन 15 राज्यों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, असम, आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश व तूफान का अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 25°C रहने का अनुमान है. गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी.

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

राज्य में मानसून का प्रभाव काफी अधिक है. सोनभद्र, मिर्जापुर, गोरखपुर, लखनऊ और मेरठ समेत अधिकांश जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश के साथ 70 Kmph की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है.

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

कांगड़ा, शिमला और मंडी में तूफानी बारिश का अलर्ट है. हवा की गति 50 से 60 Kmph तक रह सकती है. मनाली में तापमान 11°C से 16°C के बीच रहने का अनुमान है.

मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

दमोह, ग्वालियर, भोपाल और इंदौर जैसे क्षेत्रों में 70 Kmph की रफ्तार वाली हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट है. देहरादून का अधिकतम तापमान 28°C के आसपास रह सकता है.

पश्चिम बंगाल में कैसा रहेगा मौसम?

कोलकाता और आसपास के इलाकों में 30 से 40 Kmph की हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement