Advertisement

Bihar: NMCH के 84 डॉक्टर कोविड पॉजिटिव, 200 डॉक्टरों का होगा RTPCR

बिहार में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं. नालन्दा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 194 का आज RTPCR टेस्ट हुआ.  84 डॉक्टर पॉजिटिव मिले.

Bihar: NMCH के 84 डॉक्टर कोविड पॉजिटिव, 200 डॉक्टरों का होगा RTPCR

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिहार के NMCH में कोरोना के 84 केस मिले हैं. 194 जूनियर डॉक्टरों की जांच में से 84 डॉक्टर पॉजिटिव पाए गए हैं. बड़े पैमाने पर डॉक्टरों के संक्रमित होने के बाद हड़कंप मच गया है. खबर है कि 200 और डॉक्टरों की अब आरटीपीसीआर जांच होगी. 

राजधानी पटना में 84 डॉक्टर संक्रमित 
बिहार की राजधानी पटना में NMCH के 84 डॉक्टरों के संक्रमित होने की खबर ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. अब सतर्कता के तौर पर 200 और डॉक्टरों की भी जांच की जाएगी. 84 संक्रमितों में ग्रैजुएट, पोस्ट ग्रैजुएट, जूनियर और सीनियर डॉक्टर शामिल हैं. Omicron संकट के बीच डॉक्टरों के कोविड पॉजिटिव होने की खबर ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को भी सकते में डाल दिया है.

पढ़ें: Mumbai में एक दिन में 8 हजार से ज्यादा नए मामले, Supreme Court में 3 जनवरी से वर्चुअल सुनवाई

पटना के सभी स्कूल बंद 
बिहार में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद पटना में सरकारी और प्राइवेट सभी स्कूलों को 8 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है. हालांकि, डीएम ने अपने आदेश में ठंड और शीतलहर का हवाला दिया है. हालांकि, पैरंट्स और आम लोगों की ओर से भी संक्रमण को देखते हुए स्कूल बंद करने की मांग की जा रही थी. 

पढ़ें: Mumbai में एक दिन में 8 हजार से ज्यादा नए मामले, Supreme Court में 3 जनवरी से वर्चुअल सुनवाई

देश भर में कोरोना केस बढ़ रहे हैं 
देश के सभी राज्यों से कोरोना के मामले आ रहे हैं. महाराष्ट्र में एक ही दिन में 8,000 से ज्यादा केस सामने आए हैं. पश्चिम बंगाल में भी पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं. सुप्रीम कोर्ट में 3 जनवरी से वर्चुअल सुनवाई होगी. दिल्ली में रविवार को 3,000 से ज्यादा केस आए हैं. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement