Advertisement

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को कल मिल सकती है बड़ी खुशखबरी! DA Hike पर हो सकता है फैसला

केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (Dearness allowance) को लेकर बड़ी खबर मिल सकती है. बुधवार को कैबिनेट बैठक में इस पर फैसला हो सकता है. 

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को कल मिल सकती है बड़ी खुशखबरी! DA Hike पर हो सकता है फैसला
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः केंद्रीय कर्मचारियों (Central government employees) और पेंशनर्स (Pensioners) के लिए अच्छी खबर है. बुधवार यानी कल होने वाली कैबिनेट बैठक में सरकार डीए में बढ़ोतरी (Dearness allowance Hike) को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है. 18 महीने के बकाया डीए एरियर को लेकर भी फैसला आ सकता है. 

यह भी पढ़ेंः Bhagwant Mann ने पंजाब का सीएम बनते ही 13 दिन में लिए ये 5 बड़े फैसले

3 फीसदी तक हो सकता है इजाफा
30 मार्च को होने वाली कैबिनेट बैठक (Cabinet meeting) में 3 फीसदी DA बढ़ोतरी पर मंजूरी मिल सकती है. अगर इसे मंजूरी मिलती है तो कर्मचारियों की मार्च की सैलरी के साथ नया डीए अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा. महंगाई भत्ते (Central government employee DA) में हुए इजाफे के साथ जनवरी-फरवरी का एरियर भी दिया जाएगा. महंगाई भत्ते में कुल 3 फीसदी का इजाफा होना है. फिलहाल डीए 31 फीसदी मिल रहा है.

यह भी पढ़ेंः MP: बड़े-बड़े इंजीनियर हो गए फेल, मुस्लिम मिस्त्री ने पशुपतिनाथ मंदिर में लटकाया 3700 किलो का घंटा

कितना हो जाएगा डीए
सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारियों और पेंशनर्स को 34 फीसदी के हिसाब से महंगाई भत्ता (DA Hike) मिलेगा. बता दे कि महंगाई भत्ते के लिए 12 महीने के सूचकांक का औसत 351.33 हुआ है जिसका औसत 34.04 फीसदी (Dearness allowance) है. लेकिन, महंगाई भत्ता हमेशा पूर्णांक में ही दिया जाता है. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement