Advertisement

AIIMS: जान गंवा कर 5 बच्चों को जिंदगी दे गई 6 साल की बच्ची, बनी सबसे कम उम्र की ऑर्गन डोनर

एम्स के सीनियर न्यूरो सर्जन ने बताया, गोली उसके दिमाग में लगी थी. दिमाग में बहुत ही गंभीर घाव थे. वह ब्रेन डेड हालत में अस्पताल आई थी.

AIIMS: जान गंवा कर 5 बच्चों को जिंदगी दे गई 6 साल की बच्ची, बनी सबसे कम उम्र की ऑर्गन डोनर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: नोएडा की एक 6 साल की बच्ची रोली प्रजापति अपनी जान गंवा कर 5 लोगों के घर उजाला कर गई. कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर इस बच्ची की हत्या कर दी थी. इसके बाद बच्ची के माता-पिता ने उसके अंग दान कर पांच लोगों को जीवनदान दिया. इसके साथ ही रोली AIIMS की सबसे कम उम्र की ऑर्गन डोनर बन गई. बता दें कि रोली के सिर में गोली लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था. गंभीर चोट की वजह से वह कोमा में चली गई थी. इसके बाद रोली को दिल्ली एम्स रेफर किया गया. बच्ची को बचाने के लिए कई कोशिशें की गईं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. आखिर में डॉक्टरों ने रोली को ब्रेन डेड घोषित किया.

एम्स के सीनियर न्यूरो सर्जन डॉक्टर दीपक गुप्ता ने बताया,  "रोली साढ़े छह साल की बच्‍ची थी. उसे 27 अप्रैल को अस्पताल लाया गया था. उसे गोली लगी थी और गोली उसके दिमाग में लगी थी. दिमाग में बहुत ही गंभीर घाव थे. वह अस्‍पताल में लगभग ब्रेन डेड हालत में आई थी. इसलिए हमने परिवार के सदस्यों से बातचीत की." 

यह भी पढ़ें: पुलिस अफसर बनकर अपने स्कूल पहुंचा शख्स, टीचर ने खुश होकर दिया ये इनाम

उन्होंने कहा, "उसके ब्रेन डेड होने के बाद हमारी टीम ने माता-पिता के साथ बैठकर अंग दान के बारे में बात की. हमने माता-पिता को सलाह दी और पूछा कि क्या वे अन्य बच्चों का जीवन बचाने के लिए अंग दान करेंगे". म्स के डॉक्टर ने अंगदान करने और पांच जिंदगियां बचाने के लिए रोली के माता-पिता की सराहना की है. दान के लिए उसके लीवर, किडनी, दोनों कॉर्निया और हर्ट के वॉल्‍व शामिल हैं. इसके साथ ही रोली एम्स दिल्ली के इतिहास में सबसे कम उम्र की ऑर्गन डोनर बन गई है. 

यह भी पढ़ें: FACT: शरीर का ये हिस्सा इस्तेमाल करता है सबसे ज्यादा एनर्जी, हैरान कर देगा जवाब

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement