भारत
Gujarat Violence 2002: सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका को खारिज करते हुए अपने फैसले में ZEE Media के एडिटर इन चीफ सुधीर चौधरी के इंटरव्यू का जिक्र किया.
डीएनए हिंदी: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने 2002 के गुजरात दंगों में पीएम नरेंद्र मोदी को एसआईटी (SIT) की क्लीन चिट को चुनौती देने वाली याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया.जकिया जाफरी ने इस याचिका को दायर किया था. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान वर्तमान में ZEE Media के एडिटर इन चीफ सुधीर चौधरी ने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के एक इंटरव्यू का भी जिक्र किया.
सर्वोच्च न्यायालय ने अपने 2 पन्ने के फैसले में जी मीडिया के कवरेज और सुधीर चौधरी के इंटरव्यू को भी अपने जजमेंट में लिखा. बता दें कि सुधीर चौधरी ने 1 मार्च 2002 को गुजरात के तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू किया था. इस इंटरव्यू की कॉपी SIT ने मांगी थी और जी मीडिया के सुधीर चौधरी को पूछताछ के लिए बुलाया था. एसआईटी ने चौधरी से पूछा था कि इंटरव्यू में तत्कालीन मुख्यमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने क्या कहा था.
सुप्रीम कोर्ट ने जजमेंट में क्या लिखा?
सुधीर चौधरी ने जो बयान SIT को दिए, उसका जिक्र करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आज अपने फैसले में लिखा, "श्री सुधीर चौधरी ने कहा था कि उन्होंने गांधीनगर के बाहरी इलाके में एक सर्किट हाउस में 1 मार्च 2002 को श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में भाग लिया था. उन्होंने आगे कहा था कि नरेंद्र मोदी उन्हें जानते थे और उन्होंने दिल्ली में पहले भी कई बार उनका साक्षात्कार लिया था. श्री सुधीर चौधरी ने कहा था कि उन्होंने श्री नरेंद्र मोदी से एक इंटरव्यू के लिए अनुरोध किया था. जिसके बाद इंटरव्यू के लिए सहमति हुई और इस तरह उनका लगभग 10 मिनट तक इंटरव्यू हुआ."
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर