Advertisement

Jammu-Kashmir: अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकी के बीच मुठभेड़, 2 दहशतगर्द ढेर

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) पुलिस को आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद सहित कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है.

Jammu-Kashmir: अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकी के बीच मुठभेड़, 2 दहशतगर्द ढेर

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के अनंतनाग में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकी के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों (Terrorist) को मार गिराया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि ये एनकाउंटर  अनंतनाग के बिजबेहरा क्षेत्र के शितिपोरा इलाके में हुआ है. पुलिस को आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद सहित कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में सुरक्षाबलों ने एंटी टेरर ऑपरेशन चलाया हुआ है. सुरक्षाबलों के इस ऑपरेशन से आतंकी बौखला हुए हैं. आतंकी संगठन अब इस फिराक में हैं कि कैसे सुरक्षाबलों का यह मिशन रुके. इस ऑपरेशन ने आतंकी संगठनों की कमर तोड़कर रख दी है. आंतकवादी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सुरक्षाबलों ने इस अभियान की शुरुआत की थी. अब घाटी में आतंकियों के पांव सिमटने लगे हैं. 

 

शहीद जवान के परिवार से मिले राज्यपाल
गौरतलब है कि बारामूला के क्रीरी इलाके में 25 मई को नजीभात चौराहे पर हुई मुठभेड़ में शेख शहीद हो गए थे. पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन पाकिस्तानी आतंकवादी भी मारे गए थे. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बारामूला जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिसकर्मी मुदस्सिर शेख के आवास का शनिवार को दौरा किया.

ये भी पढ़ें- Thyagraj Stadium में कुत्ता टहलाने वाले IAS दंपत्ति का ट्रांसफर, पति लद्दाख तो पत्नी को भेजा गया अरुणाचल प्रदेश

मनोज सिन्हा के साथ पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. उपराज्यपाल ने उत्तरी कश्मीर जिले के उरी में शेख के परिजनों से मुलाकात की. अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने शहीद हुए पुलिसकर्मी के परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत की और संवेदना व्यक्त की.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement