भारत
सोमवार से तमिलनाडु के चेन्नई स्थित MRK हॉकी स्टेडियम में 15वां हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 शुरू होने जा रहा है, जो कि 8 अगस्त तक चलेगा. इसमें कुल 29 टीमें खेलेंगी, जिन्हें तीन डिवीजन में बांटा गया है. पढ़ें पूरी डिटेल...
15th Hockey India Sub Junior Men National Championship 2025: सोमवार से तमिलनाडु के चेन्नई स्थित MRK हॉकी स्टेडियम (MRK Hockey Stadium) में 15वां हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 शुरू होने जा रहा है, जो कि 8 अगस्त तक चलेगा. बता दें कि इस बार नया डिवीजन आधारित फॉर्मेट अपनाया गया है, जो सीनियर पुरुष और महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के अलावा हाल ही में हुए महिला सब-जूनियर चैम्पियनशिप में लागू किया गया था. इसमें कुल 29 टीमें खेलेंगी, जिन्हें तीन डिवीजन में बांटा गया है. डिवीजन A, डिवीजन B और डिवीजन C. बता दें कि यह जानकारी हॉकी इंडिया की ओर से जारी प्रेस रिलीज़ में दी गई है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक मेंस सब-जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप के डिवीजन A में देश की शीर्ष 12 टीमें शामिल हैं, इसमें पूल A में पिछली बार की चैंपियन उत्तर प्रदेश हॉकी, पूल B में उपविजेता हॉकी हरियाणा और पूल C में तीसरे स्थान पर रही हॉकी पंजाब की टीमें खेलेंगी. वहीं, डिवीजन B और डिवीजन C में उन टीमों का नाम शामिल हैं जो टॉप 12 रैंकिंग में नहीं हैं. ऐसे में ये टीमें इस साल अच्छा प्रदर्शन कर ऊंचे डिवीजन में जगह बनाने के लिए मुकाबला करेंगी, ताकि अगले साल की नेशनल चैम्पियनशिप में उन्हें ऊपर खेलने का मौका मिले.
बताया जा रहा है कि इस नए फॉर्मेट का उद्देश्य टूर्नामेंट को ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनाना है, जहां टीमों का प्रमोशन और रेलिगेशन उनके प्रदर्शन के आधार पर तय होगा.
पूल A में होंगी उत्तर प्रदेश हॉकी, हॉकी मध्य प्रदेश और दिल्ली. पूल B में होंगी हॉकी हरियाणा, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव हॉकी, हॉकी तमिलनाडु. पूल C में होंगी हॉकी पंजाब, हॉकी झारखंड, हॉकी कर्नाटक और पूल D में होंगी हॉकी ओडिशा, हॉकी चंडीगढ़, हॉकी महाराष्ट्र की टीमें.
बता दें कि क्वार्टर फाइनल 5 अगस्त को खेला जाएगा, इसके बाद सेमीफाइनल 6 अगस्त को और फाइनल और तीसरे स्थान का मुकाबला 8 अगस्त को खेला जाएगा. वहीं डिवीजन B के मैच 28 जुलाई 2025 से शुरू होकर 1 अगस्त 2025 को खत्म होंगे.
डॉ. दिलीप तिर्की ने बताया कि डिवीजन आधारित नए फॉर्मेट को बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इससे घरेलू खिलाड़ियों के लिए टूर्नामेंट और भी ज़्यादा दिलचस्प हो गया है और इस महीने की शुरुआत में सब-जूनियर महिला नेशनल चैम्पियनशिप को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. उन्होंने उम्मीद जताया है कि सब-जूनियर पुरुष चैम्पियनशिप में भी वैसा ही शानदार रिस्पॉन्स मिलेगा.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.