Advertisement

एग्जाम की टेंशन में 12वीं के छात्र ने किया सुसाइड, पंखे से लटककर दी जान

Gorwa Police इस मामले की जांच कर रही है. कहा जा रहा है कि आदित्य ने पढ़ाई के प्रेशर के चलते सुसाइड किया है.

एग्जाम की टेंशन में 12वीं के छात्र ने किया सुसाइड, पंखे से लटककर दी जान

14 साल के लड़के ने इंटरनेट पैक खत्म होने के बाद आत्महत्या कर ली.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गुजरात के वडोदरा में 12वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 18 साल के आदित्य जाधव एलोरा पार्क के निवासी थे. उन्होंने अपने कमरे में फंदा लगाया और उससे लटक कर जान दे दी. 17 फरवरी से आदित्य के preliminary exams शुरू होने वाले थे.

Gorwa Police इस मामले की जांच कर रही है. कहा जा रहा है कि आदित्य ने पढ़ाई के प्रेशर के चलते सुसाइड किया है. आदित्य से पहले 8 फरवरी को 12वीं के एक और छात्रा ने आत्महत्या की थी. पुलिस का कहना है कि उस छात्रा ने डिप्रेशन के चलते यह कदम उठाया था.

बता दें कि लंबे समय से स्कूल बंद हैं और ऑनलाइन पढ़ाई और एग्जाम ने बच्चों को एक अलग ही प्रेशर में डाल दिया है. खासतौर पर बोर्ड वाले बच्चे जो अभी तक इस उलझन में हैं कि एग्जाम ऑनलाइन होंगे या ऑफलाइन. पढ़ाई के प्रेशर बच्चों का ऐसा कदम बहुत गंभीर समस्या है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऐसे हालात में पैरेंट्स को बच्चों से बात करनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर काउंसिलिंग भी करवानी चाहिए ताकि बच्चे दिमाग में ज्यादा टेंशन न भर लें.

ये भी पढ़ें:

1- Railway के टिकट बुकिंग सिस्टम में हुआ बड़ा बदलाव, IRCTC ने जारी किए नए नियम

2- Delhi: AIIMS में बढ़ाया जा सकता है ब्लड सैंपल लेने का टाइम, राउंड द क्लॉक लैब चलाने पर हो रहा विचार

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement