Advertisement

दुनिया की इकलौती सबसे तेज ट्रेन, जिसकी स्पीड हवाई जहाज को भी कर देती है फेल; बिना लोको पायलट के दौड़ती है सरपट

दुनिया में सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क अमेरिका है, जिसकी कुल लंबाई करीब 2,50,000 किलोमीटर है. इसके बाद चीन, रूस और भारत का नंबर आता है. लेकिन अगर सबसे तेज ट्रेन की बात करें तो चीन दुनिया में पहले नंबर पर है.

रईश खान | Nov 11, 2025, 05:09 AM IST

1.चीन की ये ट्रेन है सबसे फास्ट

चीन की ये ट्रेन है सबसे फास्ट
1

चीन की शंघाई मैग्लेव ट्रेन (Shanghai Maglev Train) दुनिया की सबसे फास्ट ट्रेन है. यह 460 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है. सबसे खास बात यह है कि यह बिना लोको पायलट के पटरी पर दौड़ती है.

Advertisement

2.इसमें क्या है खास टेक्निक?

इसमें क्या है खास टेक्निक?
2

दरअसल, यह एक चुंबकीय उत्तोलन (magnetic levitation) तकनीक वाली ट्रेन है, जो बिना पहियों के पटरी से कुछ इंच ऊपर हवा में तैरती है. इससे घर्षण कम होता है, जिससे ट्रेन की स्पीड ज्यादा होती है.

3.इस देश में ही सबसे तेज चलने वाली ट्रेनें

इस देश में ही सबसे तेज चलने वाली ट्रेनें
3

इसी तरह चीन की CR450 ट्रेन है, जिसे अगली पीढ़ी की हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन कहा जाता है. टेस्टिंग के दौरान इस ट्रेन ने 450 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार का रिकॉर्ड हासिल किया था.

4.भारत की सबसे तेज ट्रेन

भारत की सबसे तेज ट्रेन
4

वहीं, भारत की बात करें तो सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस है, जिसकी अधिकतम गति 180 किमी/घंटा है. यह ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलती है. वंदे भारत एक्सप्रेस 8 घंटे मे 771 किमी का सफर तय करती है.

5.दिल्ली से आगरा चलती भारत की ये सबसे फास्ट ट्रेन

दिल्ली से आगरा चलती भारत की ये सबसे फास्ट ट्रेन
5

वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद दूसरी सबसे फास्ट ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस है, जिसकी स्पीड 160 किमी/घंटा है. यह ट्रेन दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से आगरा कैंट तक चलती है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement