दुनिया
Abhay Sharma | Oct 10, 2025, 02:48 PM IST
1.लोकतंत्र और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष

मारिया कोरिना वर्तमान में वेनेजुएला में विपक्ष की नेता हैं. उन्होंने वेनेज़ुएला के लोगों की स्वतंत्रता के लिए वर्षों तक काम किया है. वह लोकतंत्र और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष कर रही हैं. मारिया कोरिना की वेनेज़ुएला में शासन की सत्ता पर कठोर पकड़ और उसके खिलाफ मचाडो का संघर्ष सराहनीय माना गया.
2.कौन हैं Maria Corina Machado?

Maria Corina Machado का जन्म 7 अक्टूबर 1967 को हुआ था, वे एक औद्योगिक इंजीनियर हैं. वर्तमान में वह विपक्ष की नेता हैं. बता दें कि 2011 से 2014 तक वेनेजुएला की राष्ट्रीय सभा की निर्वाचित सदस्य के रूप में काम कर चुकी मारिया कोरिना मचाडो वेनेजुएला की वर्तमान सरकार के खिलाफ लोकतांत्रिक आंदोलन का नेतृत्व कर रही हैं.
3.एटेनिया फाउंडेशन की स्थापना

मचाडो ने इंजीनियरिंग और वित्त की पढ़ाई की है, इसके अलावा उनका व्यवसाय में एक छोटा सा करियर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 1992 में उन्होंने एटेनिया फाउंडेशन की स्थापना की, जो कराकास में बेघर बच्चों के कल्याण के लिए काम करता है.
4.राजनीतिक यात्रा

मिली जानकारी के मुताबिक, मचाडो ने 2002 अपना राजनीति सफर शुरू किया था और उन्होंने वोट-मॉनिटरिंग समूह सुमाते शुरू किया और उसके संस्थापक बनीं. इसके अलावा मचाडो ने वेंटे वेनेजुएला राजनीतिक पार्टी बनाकर एलेजांद्रो प्लाज राष्ट्रीय समन्वयक बनाया था.
5.2018 बीबीसी की 100 महिलाओं में से एक

साल 2018 में मचाडो को बीबीसी की 100 महिलाओं में से एक के रूप में शामिल किया था, इसके अलावा 2025 में, टाइम पत्रिका ने मचाडो को दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में माना. बताते चलें कि वेनेजुएला में निकोलस मादुरो सरकार ने मचाडो को वेनेजुएला छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है.
6.नोबेल कमेटी ने क्या कहा?

कमेटी ने बताया कि मारिया कोरिना मचाडो ने दिखाया है कि लोकतंत्र के साधन शांति के साधन भी हैं. मारिया कोरिना मचाडो एक अलग भविष्य की आशा की प्रतिमूर्ति हैं, जहां नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा होगी उनकी आवाजें सुनी जाएंगी. भविष्य में, लोग अंततः शांति से जीने के लिए स्वतंत्र होंगे.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.