भारत
मीना प्रजापति | Oct 11, 2024, 11:50 PM IST
1.रावण की ससुराल कहां थी?

पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, रावण की ससुराल मेरठ थी. मंदोदरी के पिता का नाम मयदानव था और मेरठ का पहले नाम मयराष्ट्र था.
2.यहां हुई थी रावण और मंदोदरी की मुलाकात

मेरठ मंदोदरी का मायका था. मंदोदरी और रावण की पहली मुलाकात मेरठ में ही हुई थी. मेरठ में मंदोदरी ने कई मंदिर बनवाए थे, जिनमें से एक मां नौचंदी देवी का मंदिर भी है.
3.जोधपुर में ससुराल

कई लोग राजस्थान के जोधपुर में रावण का ससुराल होने का दावा करते हैं. जोधपुर में कई लोग मंडोर को रावण का ससुराल मानते हैं.
4.मध्य प्रदेश में भी ससुराल

मध्य प्रदेश के मंदसौर को भी मंदोदरी का मायका कहते हैं. यहां रावण की पूजा की जाता है.
5.जरूरी बात

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.