Advertisement

Whatsapp पर कोई चोरी-छिपे तो नहीं पढ़ रहा आपकी चैट? ऐसे करें तुरंत चेक

आज के डिजिटल दौर में व्हाट्सएप हमारी निजी और प्रोफेशनल बातचीत का मुख्य जरिया बन चुका है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी एक छोटी सी चूक आपकी पूरी प्राइवेसी को दांव पर लगा सकती है?

Gaurav Barar | May 17, 2026, 03:20 PM IST

1.व्हाट्सएप पर ये चूक पड़ेगी भारी

व्हाट्सएप पर ये चूक पड़ेगी भारी
1

व्हाट्सएप आज हमारी जिंदगी का इतना अहम हिस्सा बन चुका है कि हमारी प्रोफेशनल फाइल्स से लेकर निजी राज तक, सब कुछ इसी पर मौजूद है. भारत में लगभग 85 करोड़ लोग इसका इस्तेमाल करते हैं और इसकी सबसे बड़ी खूबी इसकी 'एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन' सुरक्षा मानी जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी एक छोटी सी चूक इस अभेद्य सुरक्षा में सेंध लगा सकती है? 
 

Advertisement

2.इस फीचर का हो सकता है गलत इस्तेमाल

इस फीचर का हो सकता है गलत इस्तेमाल
2

अक्सर हमें लगता है कि हमारा फोन हमारे पास है तो चैटिंग सुरक्षित है, लेकिन आपके फोन के अंदर ही एक ऐसा फीचर मौजूद है जिसका गलत इस्तेमाल कर कोई भी आपकी निजी बातें पढ़ सकता है. जानिए इस खतरे के बारे में और इससे बचने के तरीके.
 

3.WhatsApp Web सुविधा या मुसीबत?

WhatsApp Web सुविधा या मुसीबत?
3

व्हाट्सएप का एक बेहद पॉपुलर फीचर है WhatsApp Web. यह फीचर इसलिए बनाया गया था ताकि आप अपने एक ही अकाउंट को लैपटॉप, डेस्कटॉप या अन्य 4 डिवाइस पर चला सकें. ऑफिस में काम करने वालों के लिए यह वरदान है क्योंकि उन्हें बार-बार फोन नहीं उठाना पड़ता.

4.खतरा कहां है?

खतरा कहां है?
4

मान लीजिए आपने अपने ऑफिस के कंप्यूटर या किसी दोस्त के लैपटॉप पर अपना व्हाट्सएप लॉगिन किया. काम खत्म होने के बाद आप जल्दबाजी में उसे लॉग आउट करना भूल गए. अब भले ही आप अपना मोबाइल लेकर घर आ जाएं, लेकिन उस कंप्यूटर पर बैठा व्यक्ति आपकी हर एक चैटिंग को रियल-टाइम में देख सकता है. 

5.कोई भी पढ़ सकता है आपका मैसेज

कोई भी पढ़ सकता है आपका मैसेज
5

आप अपने फोन से किसे क्या मैसेज भेज रहे हैं या आपको क्या मैसेज मिल रहे हैं, वह सब उस स्क्रीन पर लाइव दिखता रहेगा. इसे ही 'चैटिंग लीक' होना कहते हैं, जो किसी हैकिंग की वजह से नहीं बल्कि आपकी लापरवाही से होती है.

6.कैसे पता करें कि आपकी चैट लीक हो रही है?

कैसे पता करें कि आपकी चैट लीक हो रही है?
6

अगर आपको जरा भी शक है कि आपके मैसेज कोई और पढ़ रहा है, तो घबराने के बजाय इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें. व्हाट्सएप ने खुद इसे चेक करने का टूल दिया है. सबसे पहले अपना WhatsApp ओपन करें. ऊपर दाईं तरफ दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक करें. 

7.डिवाइस का नाम-डेट सब चल जाएगा पता

डिवाइस का नाम-डेट सब चल जाएगा पता
7

यहां आपको Linked Devices का एक विकल्प मिलेगा, उस पर टैप करें. अब आपकी स्क्रीन पर उन सभी डिवाइसेस की लिस्ट आ जाएगी जहां आपका व्हाट्सएप अभी एक्टिव है. इसमें डिवाइस का नाम और आखिरी बार वह कब इस्तेमाल हुआ, यह सब लिखा होता है.

8.चैटिंग को सुरक्षित रखने के लिए क्या करें?

चैटिंग को सुरक्षित रखने के लिए क्या करें?
8

अगर लिंक्ड डिवाइस की लिस्ट में आपको कोई ऐसा ब्राउजर या कंप्यूटर दिखे जिसे आप नहीं पहचानते, तो तुरंत उस पर टैप करें और लॉग आउट बटन दबा दें. ऐसा करते ही उस डिवाइस से आपका एक्सेस खत्म हो जाएगा. सार्वजनिक कंप्यूटर या ऑफिस के डेस्कटॉप पर काम खत्म होते ही हमेशा लॉग आउट करें.

9.टू-स्टेप वेरिफिकेशन, फिंगरप्रिंट लॉक

टू-स्टेप वेरिफिकेशन, फिंगरप्रिंट लॉक
9

अपने व्हाट्सएप की सेटिंग्स में जाकर टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करें. इससे आपकी सुरक्षा की एक और परत जुड़ जाएगी. अपने ऐप पर बायोमेट्रिक लॉक लगा कर रखें ताकि कोई आपके फोन को हाथ में लेकर चुपके से क्यूआर कोड स्कैन न कर सके. आपकी प्राइवेसी आपके हाथ में है. तकनीक का इस्तेमाल जरूर करें, लेकिन सुरक्षा के प्रति सजग रहकर.

Advertisement
Advertisement
Advertisement