Advertisement

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! रेलवे ने मंजूर किए 3 बड़े प्रोजेक्ट, जानिए कहां-कहां चलेगी नई ट्रेन?

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस राज्य के रेल नेटवर्क को मजबूत करने और यात्रियों का सफर आसान बनाने के लिए तीन बड़े रेलवे प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दे दी है.

Gaurav Barar | May 17, 2026, 12:21 PM IST

1.तीन बड़े रेलवे प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी

तीन बड़े रेलवे प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी
1

पश्चिम बंगाल के रेल यात्रियों के लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी है. भारतीय रेलवे ने राज्य के लिए तीन बड़े रेलवे प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दे दी है. इसके तहत कोलकाता से जयपुर के लिए एक नई ट्रेन सेवा शुरू होगी, सिलीगुड़ी के पास एक बेहद जरूरी रेल लाइन का दोहरीकरण (डबलिंग) किया जाएगा और रेल क्षमता बढ़ाने के लिए एक तीसरी नई लाइन का सर्वे शुरू होगा. 

Advertisement

2.रेल यात्रियों का सफर होगा आसान

रेल यात्रियों का सफर होगा आसान
2

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन मंजूरियों की जानकारी आधिकारिक पत्रों के जरिए सीएम शुभेंदु अधिकारी को दी है. इन प्रोजेक्ट्स के पूरा होने से न सिर्फ यात्रियों का सफर आसान होगा, बल्कि नॉर्थ बंगाल और अन्य व्यस्त रेल रूटों पर ट्रेनों की लेत-लतीफी और भीड़भाड़ से भी बड़ी राहत मिलेगी.

3.कोलकाता-जयपुर के बीच चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन

कोलकाता-जयपुर के बीच चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन
3

इस घोषणा की सबसे बड़ी बात है संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18061/18062) को मिली मंजूरी. यह नई ट्रेन कोलकाता के संतरागाछी स्टेशन से राजस्थान में जयपुर के खातीपुरा स्टेशन के बीच खड़गपुर के रास्ते चलेगी. 
 

4.कारोबारियों, छात्रों और पर्यटकों को मिलेगा सीधा फायदा

कारोबारियों, छात्रों और पर्यटकों को मिलेगा सीधा फायदा
4

यह ट्रेन शुरू होने से पश्चिम बंगाल और राजस्थान के बीच सफर करने वाले कारोबारियों, छात्रों और पर्यटकों को सीधा फायदा मिलेगा. फिलहाल इस रूट पर ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है, और इस नई सेवा से मौजूदा ट्रेनों पर दबाव काफी कम हो जाएगा.

5.न्यू जलपाईगुड़ी-सिलीगुड़ी लाइन होगी डबल

न्यू जलपाईगुड़ी-सिलीगुड़ी लाइन होगी डबल
5

रेलवे ने न्यू जलपाईगुड़ी से सिलीगुड़ी के बीच करीब 7.15 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के दोहरीकरण को भी मंजूरी दे दी है. उत्तर बंगाल का यह रूट रेलवे के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां से पूर्वोत्तर राज्यों के लिए भारी मात्रा में यात्री और मालगाड़ियां गुजरती हैं. इस लाइन के डबल होने से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी, जंक्शनों पर लगने वाला जाम खत्म होगा और सिक्किम व उत्तर-पूर्वी राज्यों की तरफ जाने वाले यात्रियों का समय बचेगा.

6.शलवनी-आद्रा तीसरी लाइन का सर्वे शुरू

शलवनी-आद्रा तीसरी लाइन का सर्वे शुरू
6

एक और बड़ा फैसला लेते हुए रेलवे ने 107 किलोमीटर लंबी शलवनी-आद्रा तीसरी रेल लाइन के निर्माण के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे और डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने की अनुमति दे दी है. इस इलाके में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए तीसरी लाइन की सख्त जरूरत थी. सर्वे का काम पूरा होते ही इस प्रोजेक्ट के जमीन पर उतरने का रास्ता साफ हो जाएगा.

7.यात्रियों को क्या होगा फायदा?

यात्रियों को क्या होगा फायदा?
7

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इन प्रोजेक्ट्स से पश्चिम बंगाल में ट्रेनों की टाइमिंग बेहतर होगी. इसके अलावा, उत्तर बंगाल और बाकी के क्षेत्रों के बीच मालगाड़ियों की आवाजाही तेज होगी, जिससे स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा. इन फैसलों का स्वागत करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के इस विकास से राज्य की आर्थिक तरक्की को नई रफ्तार मिलेगी.

8.आयुष्मान भारत और बॉर्डर फेंसिंग पर भी बड़ा फैसला

आयुष्मान भारत और बॉर्डर फेंसिंग पर भी बड़ा फैसला
8

रेलवे के अलावा पश्चिम बंगाल में कुछ और बड़े प्रशासनिक फैसले भी लिए गए हैं. राज्य में अब केंद्र सरकार की मशहूर स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत को लागू किया जा रहा है. इसके साथ ही, भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए बीएसएफ को जमीन ट्रांसफर करने की भी मंजूरी दे दी गई है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement