भारत
अनामिका मिश्रा | Jun 13, 2025, 10:07 PM IST
1.India

भारत दुनिया का सबसे बड़ा आम उत्पादक देश है. यहां हर साल करीब 25 मिलियन मीट्रिक टन आम का उत्पादन होता है. भारत में सबसे ज्यादा आम का उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है.
2.China

इस लिस्ट में चीन दूसरे स्थान पर है, जो सालाना करीब 3.8 मिलियन मीट्रिक टन उत्पादन करता है. उनके अधिकांश आम गर्म दक्षिणी क्षेत्रों में उगते हैं.
3.Indonesia

इस लिस्ट में इंडोनेशिया तीसरे नंबर पर है. करीब 3.6 मिलियन मीट्रिक टन आम का उत्पादन करता है. गर्म तापमान और भरपूर बारिश आम के फलों के लिए सकारात्मक साबित होता है.
4.Pakistan

पाकिस्तान चौथा सबसे बड़ा आम उत्पादक देश है, जो हर साल करीब 2.7 मिलियन मीट्रिक टन आम का उत्पादन करता है. पाकिस्तान अपने स्वादिष्ट चौंसा और सिन्धरी आमों के लिए मशहूर है.
5.Mexico

आम उत्पादन में मेक्सिको 5वें नंबर पर आता है. यहां सालाना करीब 2.4 मिलियन मीट्रिक टन आण का उत्पादन होता है.