Advertisement

ये हैं भारत के टॉप 10 सुरक्षित शहर, देखें कौन है नंबर 1

भारत में रहने के लिए सुरक्षित जगह ढूंढना हर किसी की प्राथमिकता होती है. हाल ही में जारी न्यूमबेओ सुरक्षा सूचकांक की एक रिपोर्ट में देश के 10 सबसे सुरक्षित शहरों की सूची जारी की गई है, जिसमें कई चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं.

राजा राम | Aug 08, 2025, 04:26 PM IST

1.मंगलुरु पहले स्थान पर

मंगलुरु पहले स्थान पर
1

इस सूची में कर्नाटक का मंगलुरु पहले स्थान पर है. साफ-सुथरे मंगलुरु, कम अपराध दर और बेहतर कानून व्यवस्था के कारण मंगलुरु को यह खिताब मिला है.
 

Advertisement

2.वडोदरा और अहमदाबाद

वडोदरा और अहमदाबाद
2

दूसरे नंबर पर गुजरात का वडोदरा है, जो अपनी शांत जीवनशैली और सुरक्षा के लिए जाना जाता है. वहीं, तीसरे स्थान पर अहमदाबाद ने जगह बनाई है, जो गुजरात का एक बड़ा औद्योगिक और सांस्कृतिक केंद्र भी है.
 

3.सूरत और जयपुर

सूरत और जयपुर
3

गुजरात का सूरत चौथे स्थान पर है. यह शहर अपने हीरे के कारोबार और साफ-सफाई के लिए मशहूर है. पांचवे स्थान पर राजस्थान की राजधानी जयपुर है, जिसे 'पिंक सिटी' के नाम से जाना जाता है.
 

4.नवी मुंबई और तिरुवनंतपुरम

नवी मुंबई और तिरुवनंतपुरम
4

छठे नंबर पर महाराष्ट्र का नवी मुंबई है, जो प्लानिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर के मामले में देश के सबसे व्यवस्थित शहरों में गिना जाता है. सातवें स्थान पर केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम है, जो अपने उच्च शिक्षा स्तर और सुरक्षा के लिए जानी जाती है.
 

5.चेन्नई

चेन्नई
5

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई आठवें नंबर पर है. यहां की समुद्री तटों की खूबसूरती के साथ-साथ लोगों का दोस्ताना रवैया और सुरक्षा का माहौल भी इसे खास बनाता है.

6.पुणे और चंडीगढ़

पुणे और चंडीगढ़
6

नौवें स्थान पर पुणे है, जो शिक्षा और आईटी हब के रूप में प्रसिद्ध है. वहीं, टॉप 10 की सूची में आखिरी नाम चंडीगढ़ का है, जो साफ-सुथरे और सुरक्षित शहरों में गिना जाता है.
 

7.बेहतर जीवनशैली लोगों को आकर्षित करती है

बेहतर जीवनशैली लोगों को आकर्षित करती है
7

रिपोर्ट से साफ है कि भारत में कई शहर ऐसे हैं, जहां सुरक्षा, साफ-सफाई और बेहतर जीवनशैली लोगों को आकर्षित करती है. यह लिस्ट उन लोगों के लिए भी मददगार साबित हो सकती है जो अपने रहने के लिए सुरक्षित शहर तलाश रहे हैं.

Advertisement
Advertisement
Advertisement