भारत
राजा राम | Jun 02, 2025, 07:19 PM IST
1.अपने नाम से ही लोगों को दहला दिया

भारत का इतिहास जहां एक ओर वीरों, संतों और राजाओं से भरा है, वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे डाकुओं की भी कहानियां हैं जिन्होंने अपने नाम से ही लोगों को दहला दिया. खासकर चंबल की घाटियों में जन्मे ये डाकू, कभी सामाजिक अन्याय के खिलाफ बगावत का चेहरा बने, तो कभी अपराध की दुनिया के सबसे बड़े नाम. इन डाकुओं की कहानियां आज भी गांवों में किस्सों की तरह सुनाई जाती हैं.
2.फूलन देवी

बाल विवाह, शोषण और अत्याचार की शिकार फूलन देवी ने जब चंबल की बंदूक उठाई, तो वह सिर्फ एक डाकू नहीं बल्कि गरीबों के लिए रक्षक बन गईं. वह ऊंची जातियों के अत्याचार के खिलाफ खड़ी हुईं और कई बार पुलिस और प्रशासन को खुली चुनौती दी.
3.पान सिंह तोमर

नेशनल एथलीट पान सिंह तोमर की कहानी चौंकाने वाली है. सेना और खेल के बाद उन्होंने जब प्रशासनिक अन्याय झेला, तो उन्होंने बंदूक थाम ली. चंबल की घाटियों में उनका आतंक लंबे समय तक बना रहा. (सांकेतिक तस्वीर)
4.वीरप्पन

दक्षिण भारत के जंगलों में दशकों तक वीरप्पन का खौफ छाया रहा. वह चंदन तस्करी और हाथी दांत के अवैध व्यापार में लिप्त था. करीब 2000 हाथियों का शिकार, पुलिस अधिकारियों की हत्या और फिरौती.यह सब उसे भारत के सबसे खतरनाक डाकुओं में शामिल करता है. (सांकेतिक तस्वीर)
5.जग्गा जट्ट

जग्गा जट्ट ने अमीरों को लूटा और गरीबों की मदद की. लेकिन जब पुलिस से उसकी भिड़ंत हुई और उसने एक अफसर की हत्या कर दी, तब से वह बागी कहलाने लगा. पंजाब में उसकी छवि एक नायक जैसी बन गई. (सांकेतिक तस्वीर)
6.मान सिंह

मान सिंह का नाम चंबल के इतिहास में सबसे बड़ा माना जाता है. उन्होंने करीब 1,100 डकैती और 185 हत्याएं कीं, लेकिन फिर भी गरीबों में उन्हें हीरो की तरह पूजा गया. उनका खौफ इतना था कि सरकार को स्पेशल ऑपरेशन चलाना पड़ा.