Advertisement

Delhi Blast: कब-कब दहली दिल्ली, जानिए राजधानी में हुए 5 बड़े धमाकों के बारे में

सोमवार शाम दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए जोरदार धमाके ने एक बार फिर राजधानी को दहला दिया. गाड़ी में हुए इस विस्फोट की आवाज़ दूर तक सुनाई दी और आसपास अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. 

राजा राम | Nov 10, 2025, 10:53 PM IST

1.जोरदार धमाके ने एक बार फिर राजधानी को दहला दिया

जोरदार धमाके ने एक बार फिर राजधानी को दहला दिया
1

राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के बाहर खड़ी एक कार में अचानक जोरदार ब्लास्ट हुआ. धमाके की तीव्रता इतनी थी कि आसपास की इमारतों के शीशे चकनाचूर हो गए. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. 

Advertisement

2.जानते हैं दिल्ली में हुए 5 बड़े धमाकों के बारे में

जानते हैं दिल्ली में हुए 5 बड़े धमाकों के बारे में
2

यह घटना दिल्ली में पहली बार नहीं हुई है जब ऐसे धमाकों ने लोगों की नींद उड़ा दी हो. राजधानी पहले भी कई भयावह धमाका झेल चुकी है, जिनमें सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवाई है. आइए जानते हैं दिल्ली में हुए 5 बड़े धमाकों के बारे में. 
 

3.25 मई 1996 – लाजपत नगर विस्फोट

25 मई 1996 – लाजपत नगर विस्फोट
3

सेंट्रल मार्केट में हुए बम धमाके में 16 लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए. यह उस समय का सबसे भीषण धमाका माना गया था.

4.1 अक्टूबर 1997 – सदर बाजार धमाका

1 अक्टूबर 1997 – सदर बाजार धमाका
4

इस दिन सदर बाजार इलाके में दो बम फटे, जिनमें करीब 30 लोग घायल हुए. पुलिस ने इसे संगठित हमला करार दिया था. 
 

5.29 अक्टूबर 2005 – सारोजिनी नगर, पहाड़गंज, गोविंदपुरी धमाके

29 अक्टूबर 2005 – सारोजिनी नगर, पहाड़गंज, गोविंदपुरी धमाके
5

दीवाली से पहले हुए इन तीनों विस्फोटों में लगभग 50 लोग मारे गए और सौ से ज्यादा घायल हुए थे. 
 

6.13 सितंबर 2008 – करोल बाग, कनॉट प्लेस, ग्रेटर कैलाश विस्फोट

13 सितंबर 2008 – करोल बाग, कनॉट प्लेस, ग्रेटर कैलाश विस्फोट
6

दिल्ली के व्यस्त बाज़ारों में पांच समन्वित धमाकों ने राजधानी को झकझोर दिया था. इस हमले में करीब 25 लोगों की मौत हुई थी.

7.27 सितंबर 2008 – मेहरौली विस्फोट

27 सितंबर 2008 – मेहरौली विस्फोट
7

फ्लावर मार्केट में हुए इस धमाके में तीन लोगों की जान गई और 20 से अधिक घायल हुए. 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement