Advertisement

Vijay Rupani से पहले इन भारतीय राजनेताओं की हो चुकी है विमान हादसों में मौत

एयर इंडिया फ्लाइट की दर्दनाक हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत के बाद, एक बार फिर देश ने अपने नेताओं को हवाई दुर्घटनाओं में खोने की दर्दनाक यादों को महसूस किया है. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ चर्चित और दुखद हादसों के बारे में. 

राजा राम | Jun 13, 2025, 04:23 PM IST

1.हवाई हादसों में कई बड़े नेता अपनी जान गंवा चुके हैं

हवाई हादसों में कई बड़े नेता अपनी जान गंवा चुके हैं
1

बीते गुरुवार को एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने से गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई. यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और इसमें कुल 242 लोग सवार थे. रूपाणी इस हादसे में जान गंवाने वाले सबसे प्रमुख शख्सियत थे. इस घटना ने देश को फिर से याद दिलाया है कि कैसे हवाई हादसों में कई बड़े नेता अपनी जान गंवा चुके हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ चर्चित और दुखद हादसों के बारे में. 
 

Advertisement

2.बलवंतराय मेहता की दुखद मौत

बलवंतराय मेहता की दुखद मौत
2

1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री बलवंतराय मेहता का विमान पाकिस्तानी फाइटर जेट्स द्वारा गलती से मार गिराया गया था. दरअसल, यह हादसा भारत के राजनीतिक इतिहास की पहली ऐसी घटनाओं में से था जिसमें किसी मुख्यमंत्री की जान गई.
 

3.सुभाष चंद्र बोस का रहस्यमयी हादसा

सुभाष चंद्र बोस का रहस्यमयी हादसा
3

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 1945 में ताइवान में एक विमान हादसे में मौत हो गई थी. हालांकि, उनकी मृत्यु को लेकर अब तक कई सवाल उठते रहे हैं.  यह घटना भारत की सबसे रहस्यमयी हवाई दुर्घटनाओं में से एक मानी जाती है. 

4.संजय गांधी की प्लेन क्रैश में मौत

संजय गांधी की प्लेन क्रैश में मौत
4

1980 में दिल्ली में एक हल्का विमान उड़ाते समय इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी की मौत हो गई थी. वे खुद विमान उड़ा रहे थे और हादसा पूरी कांग्रेस पार्टी को हिला कर रख गया था. 
 

5.वाई.एस. राजशेखर रेड्डी का हेलीकॉप्टर हादसा

वाई.एस. राजशेखर रेड्डी का हेलीकॉप्टर हादसा
5

2009 में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएसआर रेड्डी का हेलीकॉप्टर चित्तूर जिले के जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.आपको बता दें, वे एक सामान्य दौरे पर थे, लेकिन यह यात्रा उनकी आखिरी साबित हुई.

6.दोरजी खांडू का अरुणाचल में निधन

दोरजी खांडू का अरुणाचल में निधन
6

2011 में अरुणाचल प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री दोरजी खांडू एक हेलीकॉप्टर से ईटानगर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. बाद में उनका शव चीन सीमा के पास से मिला. 
 

7.माधवराव सिंधिया और अन्य नेताओं की मौतें

माधवराव सिंधिया और अन्य नेताओं की मौतें
7

2001 में कांग्रेस नेता माधवराव सिंधिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जब वे एक रैली के लिए कानपुर जा रहे थे. वहीं, मोहन कुमारमंगलम, ओपी जिंदल, जीएमसी बालयोगी और सौंदर्या जैसी शख्सियतें भी हवाई हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं. 

Advertisement
Advertisement
Advertisement