Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी की 2025 की सबसे महंगी विदेश यात्राएं, इस देश के दौरे पर हुआ सबसे ज्यादा खर्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राएं हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. कभी कूटनीतिक उपलब्धियों के कारण तो कभी विपक्ष की आलोचनाओं की वजह से.  दरअसल कुछ समय पहले राज्यसभा में पेश किए गए आंकड़ों ने एक बार फिर उनकी विदेश यात्राओं के खर्च को लेकर चर्चा तेज कर दी है. 

राजा राम | Dec 03, 2025, 11:21 PM IST

1.खर्च का विस्तृत ब्यौरा साझा किया गया

खर्च का विस्तृत ब्यौरा साझा किया गया
1

प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरों पर लगने वाले खर्च को लेकर होने वाली बहस एक बार फिर गहरा गई है. राज्य सभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ'ब्रायन द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में विदेश राज्य मंत्री किर्ति वर्धन सिंह ने 2020 से 2025 तक के खर्च का विस्तृत ब्यौरा साझा किया.

Advertisement

2.फ्रांस की यात्रा सबसे महंगी

फ्रांस की यात्रा सबसे महंगी
2

2025 के आंकड़े बताते हैं कि इस साल की सबसे महंगी विदेश यात्रा फ्रांस की रही, जिस पर सरकार को 25 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करना पड़ा. यह दौरा रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिहाज से अहम माना गया. 
 

3.अमेरिका की यात्रा दूसरी सबसे महंगी

अमेरिका की यात्रा दूसरी सबसे महंगी
3

अमेरिका प्रधानमंत्री मोदी की 2025 की दूसरी सबसे महंगी यात्रा रही, जहां उनकी आधिकारिक मुलाकातों और कार्यक्रमों पर 16 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च आया. वहीं इस साल की कुल पांच प्रमुख विदेश यात्राओं पर 67 करोड़ रुपये से अधिक राशि खर्च हुई है. 
 

4.109 करोड़ रुपये खर्च

109 करोड़ रुपये खर्च
4

पिछले वर्षों पर नजर डालें तो 2024 में रूस, यूक्रेन और अन्य देशों के दौरे पर 109 करोड़ रुपये खर्च हुए. 2023 में यह आंकड़ा लगभग 93 करोड़ रुपये था, जिसमें अकेले अमेरिका यात्रा पर 22 करोड़ रुपये खर्च हुए थे.

5.इटली और UK जैसे देशों के दौरे शामिल

इटली और UK जैसे देशों के दौरे शामिल
5

2022 और 2021 में क्रमशः 55.82 करोड़ रुपये और 36 करोड़ रुपये खर्च हुए. इन वर्षों में जर्मनी, जापान, बांग्लादेश, इटली और UK जैसे देशों के दौरे शामिल रहे. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement