Advertisement

पत्नी Aparna Yadav के अलावा Prateek Yadav के परिवार में और कौन-कौन? पूरी Family Tree

38 की उम्र में Prateek का निधन हो गया. वह मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे थे. उनकी पत्नी Aparna Yadav उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ. KGMU अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है.

Kusum Lata | May 13, 2026, 12:17 PM IST

1.कौन थे प्रतीक यादव?

कौन थे प्रतीक यादव?
1

प्रतीक यादव बिजनेसमैन थे. रियल एस्टेट और फिटनेस के कारोबार में एक्टिव थे. वह उत्तर प्रदेश के तीन बार के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे थे. प्रतीक यादव का पूरा परिवार राजनीति में सक्रिय है, लेकिन वे खुद कभी राजनीति में एक्टिव नहीं रहे.
 

Advertisement

2.प्रतीक यादव के परिवार में कौन-कौन?

प्रतीक यादव के परिवार में कौन-कौन?
2

प्रतीक यादव अपने पीछे पत्नी अपर्णा यादव को छोड़ गए हैं. अपर्णा और उनकी शादी साल 2011 में हुई थी. अपर्णा के अलावा उनके परिवार में उनकी दो बेटियां प्रथमा यादव और पद्मजा यादव हैं.

3.Prateek Yadav की फैमिली ट्री

Prateek Yadav की फैमिली ट्री
3

प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव के बेटे थे. मुलायम सिंह यादव की दो शादियां हुई थीं. उनकी पहली शादी मालती देवी से हुई थी. अखिलेश यादव मालती देवी के बेटे हैं, अखिलेश यादव की शादी डिंपल (रावत) यादव से हुई है. उनके तीन बच्चे अदिति, अर्जुन और टीना हैं. मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता थीं. प्रतीक साधना गुप्ता के बेटे थे. प्रतीक की शादी अपर्णा (बिष्ट) यादव से हुई है. दोनों की दो बेटियां हैं. 

4.प्रतीक यादव के परिवार का राजनीति में कद?

प्रतीक यादव के परिवार का राजनीति में कद?
4

प्रतीक यादव के पिता मुलायम सिंह यादव HD देवेगौड़ा और IK गुजराल की सरकार में देश के रक्षामंत्री रहे. वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष थे. वह तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने. सात बार सांसद चुने गये, 10 बार विधायक चुने गए. प्रतीक के बड़े भाई अखिलेश यादव यूपी के मुख्यमंत्री रहे, 5 बार के सांसद हैं, यूपी विधानसभा और विधान परिषद के एक-एक बार सदस्य भी रह चुके हैं. प्रतीक यादव की भाभी डिंपल यादव चार बार सांसद चुनी गई हैं. वह फिलहाल कन्नौज सीट से लोकसभा सांसद हैं. अपर्णा यादव साल 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुई थीं. वह राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं.

5.प्रतीक यादव ने कर दिया था तलाक का ऐलान

प्रतीक यादव ने कर दिया था तलाक का ऐलान
5

इस साल जनवरी में प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए पत्नी अपर्णा यादव पर परिवार तोड़ने के आरोप लगाए थे. उन्होंने आरोप लगाया था कि अपर्णा किसी और की परवाह नहीं करतीं और उनकी वजह से उनके अपने परिवार से संबंध खराब हुए हैं. उन्होंने जल्द से जल्द तलाक लेने का ऐलान भी कर दिया था. हालांकि, बाद में उन्होंने कहा था कि उनके और अपर्णा के बीच सब ठीक हो गया है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement