Advertisement

PM Modi Slovakia Visit: स्लोवाकिया पहुंचने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, भेंट की नून-रोटी, जानें क्या है ये परंपरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों के दौरे पर हैं. फ्रांस के बाद पीएम स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचे, जहां PM का जोरदार स्वागत किया गया. स्लोवाकिया के गठन के बाद यहां का दौरा करने वाले नरेंद्र मोदी भारत के पहले PM हैं. पीएम का यूरोपीय मामलों के मंत्री जुराज ब्लानार ने भव्य स्वागत किया...

Nitin Sharma | Jun 15, 2026, 02:44 PM IST

1.पीएम को भेंट किया रोटी और नमक

पीएम को भेंट किया रोटी और नमक
1

इस दौरान मोदी को पारंपरिक स्लोवाक रीति के अनुसार ‘रोटी और नमक’ भेंट किया गया. यह स्लोवाकिया की परंपरा है. यहां रोटी और नमक को सम्मान, सद्भावना और आतिथ्य का प्रतीक माना जाता है. रोटी जो हर किसी की जरूरत है पेट भरती है. वहीं नमक सम्मान समृद्धि और रिश्तों की मजबूती का प्रतिक माना जाता है. 

(Credit Image AI)

Advertisement

2.प्रधानमंत्री के स्वागत में लगे वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे

प्रधानमंत्री के स्वागत में लगे वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे
2

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में स्लोवाक सांस्कृतिक समूह ने वंदे मातरम् की मनमोहक प्रस्तुति दी. इस दौरान भारतीय संस्कृति और स्लोवाक लोक परंपराओं का एक अनूठा संगम देखने को मिला. यहां मौजूद लोगों ने वंदे मातरम् और भारत माता की जय के जारे लगाये. 

(Credit Image Social Media)

3.प्रधानमंत्री ने वंदे मातरम् की प्रस्तुति को बताया विशेष

प्रधानमंत्री ने वंदे मातरम् की प्रस्तुति को बताया विशेष
3

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में अपने स्वागत के दौरान ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति को विशेष बताया. उन्होंने कहा कि यह ऐसे समय में हुआ है, जब भारत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का स्मरण कर रहा है. यह स्वतंत्रता संग्राम में इसके ऐतिहासिक योगदान को याद कर रहा है.

(Credit Image Social Media)

4.पीएम मोदी ने एक्स पर साझा की वीडियो और फोटो

पीएम मोदी ने एक्स पर साझा की वीडियो और फोटो
4

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्लोवाकिया में हुए भव्य स्वागत में फोटो और वीडियो शेयर किये. इनमें देखा जा सकता है कि स्लोवाकिया में प्रधानमंत्री का वंदे मातरम् से लेकर भारतीय राष्ट्रगान गाकर स्वागत किया जा रहा है.

5.स्लोवाकिया के साथ अच्छी दोस्ती और मजबूत रिश्ते

स्लोवाकिया के साथ अच्छी दोस्ती और मजबूत रिश्ते
5

प्रधानमंत्री ने स्लोवाकिया के राष्ट्रपति और मंत्रियों के साथ बैठक की, जिसमें व्यापार, निवेश, ऑटोमोबाइल निर्माण, रेलवे से लेकर आईटी सहयोग को बढ़ाने पर जोर दिया. आपको बता दें कि भारत और स्लोवाकिया पिछले कुछ सालों में आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. इससे देशों की न सिर्फ आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, ​बल्कि रिश्ते भी मजबूत होंगे. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement