Advertisement

CNG Price Hike: महंगाई का एक और झटका! LPG के बाद अब CNG हुई महंगी, जानिए कितने बढ़े दाम

गैस की बढ़ती कीमतों के बाद ऑटो और टैक्सी यूनियनों ने भी किराए में ₹1 से ₹2 की वृद्धि की मांग तेज कर दी है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ना तय है.

Gaurav Barar | May 14, 2026, 09:54 AM IST

1.सीएनजी के दाम बढ़े

सीएनजी के दाम बढ़े
1

मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में रहने वालों के लिए एक बुरी खबर है. अगर आप ऑटो, टैक्सी या अपनी सीएनजी कार से चलते हैं, तो अब आपकी जेब पर थोड़ा और बोझ बढ़ने वाला है. गुरुवार से महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलो बढ़ा दिए हैं. 

Advertisement

2.क्या हैं नए रेट?

क्या हैं नए रेट?
2

इसका मतलब है कि अब मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई जैसे इलाकों में सीएनजी 82 रुपये के बजाय 84 रुपये प्रति किलो मिलेगी. पिछले महीने ही इसके दाम 1 रुपये बढ़े थे, और अब फिर से बढ़ोतरी हो गई है. जानकारों का कहना है कि यह तो बस शुरुआत है, आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी बढ़ सकती हैं क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं.

3.क्या अब ऑटो और टैक्सी का किराया बढ़ेगा?

क्या अब ऑटो और टैक्सी का किराया बढ़ेगा?
3

सीएनजी महंगी होते ही ऑटो और टैक्सी यूनियनों ने भी तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. मुंबई रिक्शा मैन्स यूनियन के नेता थम्पी कुरियन का कहना है कि पिछले एक साल में गैस काफी महंगी हो गई है, जिससे गाड़ी चलाना मुश्किल हो रहा है. 

4.बिगड़ने वाला है आम आदमी का बजट

बिगड़ने वाला है आम आदमी का बजट
4

ऑटो यूनियन कम से कम 1 रुपये किराया बढ़ाने की मांग कर रही है. इसके लिए वे ट्रांसपोर्ट कमिश्नर से भी मिलने वाले हैं. सूत्रों की मानें तो टैक्सी वाले सीधे 2 रुपये किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े हैं. किराया बढ़ता है या नहीं, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन इतना तय है कि आम आदमी का बजट बिगड़ने वाला है.

5.क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
5

MGL के अधिकारियों का कहना है कि दुनिया भर में चल रही उथल-पुथल की वजह से गैस की सप्लाई चेन पर असर पड़ा है. डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत और विदेशों से महंगी गैस खरीदने की मजबूरी के कारण सीएनजी के दाम बढ़ाना उनकी मजबूरी हो गई है. 

6.सीएनजी अभी भी पेट्रोल-डीजल के मुकाबले सस्ती

सीएनजी अभी भी पेट्रोल-डीजल के मुकाबले सस्ती
6

हालांकि, कंपनी का यह भी दावा है कि बढ़े हुए दाम के बावजूद सीएनजी अभी भी पेट्रोल और डीजल के मुकाबले सस्ती है. उनके हिसाब से पेट्रोल के मुकाबले करीब 44% की बचत और डीजल के मुकाबले करीब 7% की बचत हो रही है.

7.सीएनजी पर कितनी बड़ी निर्भरता?

सीएनजी पर कितनी बड़ी निर्भरता?
7

पिछले एक साल में मुंबई में सीएनजी गाड़ियों की संख्या में भारी उछाल आया है. करीब 2 लाख नई गाड़ियां सड़कों पर उतरी हैं, जिससे कुल आंकड़ा 12 लाख के पार पहुंच गया है. 

8.लगभग 2,000 बसें भी सीएनजी की

लगभग 2,000 बसें भी सीएनजी की
8

करीब 4.7 लाख ऑटो और 1.6 लाख टैक्सियां सिर्फ गैस पर ही चलती हैं. बेस्ट और ठाणे-नवी मुंबई की लगभग 2,000 बसें भी सीएनजी का ही इस्तेमाल करती हैं.

Advertisement
Advertisement
Advertisement