भारत
मोहम्मद साबिर | Apr 09, 2026, 05:26 PM IST
1.पकड़ा गया शातिर लूटेरा

मध्य प्रदेश के जबलपुर पुलिस के सामने मंगलवार 7 अप्रैल को रीवा इतवारी एक्सप्रेस ट्रेन में एक घटना घटी. ऐसी कोच में एक महिला का पर्स चोरी हो गया था. हालांकि RPF ने घरेबंदी शुरू कर दी. लेकिन जैसे ही सिहोरा रोड रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन धीमी हुई, तो शातिर चोर कूद गया और तालाब में जाकर छिप गया.
2.5 घंटे तक तालाब में कमल की ककड़ी से सांस लेता रहा चोर

मोस्ट वांटेड क्रिमिनल ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक तालाब को अपना ठिकाना बनाया. चोर 5 घंटे तक तालाब में छिपा रहा और कमल की ककड़ी से सांस लेता रहा. लेकिन फिर 5 घंटे के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे ढूंढ़ निकाला.
(Credit Image-AI)
3.पुलिस को की गुमराह करने की कोशिश

हरविंदर सिंह ने पकड़े जाने के बाद पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की. उनसे अपना नाम बबलू और पता चंडीगढ़ बताया. लेकिन आरपीएफ थाना प्रभारी राजीव खरब के अनुसार, उन्हें उसपर बड़ा अपराधी होने का शक हुआ. साल 2018 में खरब ने एक मोस्ट वांटेड चोर सनी का फोटो अपने मोबाइल में रखा हुआ था. हालांकि आरोपी की शक्ल उससे मिल रही थी, तभी थाना प्रभारी ने उसे सनी नाम से पुकारा, उसके बाद उस आरोपी ने अपना सच कबूला. फिर उसने बताया कि वो वही हरविंदर सिंह उर्फ सनी है.
(Credit Image-AI)
4.500 ट्रनों का लूट चुका है मोस्ट वांटेड क्रिमिनल

उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला हरविंदर सिंह ने देश भर में 400 से ज्यादा चोरियां की हैं. उसने एक ऐसी कोच को निशाना बयाना था और वहां से 70 लाख से ज्यादा के गहने और नकदी भी चुराई थी. लेकिन ये लुटेरा अब पुलिस की गिरफ्त में हैं.
(Credit Image-AI)
5.पहले रह चुका है पार्षद

हरविंदर सिंह के संबंध में एक चौंकानी वाली बात ये है कि वह वांटेड अपराधी बनने से पहले पार्षद रह चुका है. रिपोर्ट्स के अनुसार, हरविंदर साल 2017 में बिजनौर के हल्दौर नगर निकाय से निर्दलीय पार्षद थे.
(Credit Image-AI)