Advertisement

ये हैं भारत के 5 सबसे खतरनाक रेलवे रूट, सफर के दौरान थम जाती हैं सांसें!

क्या आप जानते हैं कि हमारे देश में कुछ ऐसे रेलवे रूट्स भी हैं, जहां से ट्रेन गुजरती है तो यात्रियों की सांसें अटक जाती हैं?

Gaurav Barar | Jun 07, 2026, 11:06 AM IST

1.इन रेलवे रूट पर अटक जाती हैं सांसें!

इन रेलवे रूट पर अटक जाती हैं सांसें!
1

भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है. रोज लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं. वैसे तो ट्रेन का सफर बेहद आरामदायक और खूबसूरत नजारों से भरा होता है, लेकिन हमारे देश में कुछ ऐसे रेलवे रूट्स भी हैं, जहां से ट्रेन गुज़रती है, तो अच्छे-अच्छों की सांसें अटक जाती हैं. (AI Image)

Advertisement

2.भारत के 5 सबसे खतरनाक रेलवे रूट्स

भारत के 5 सबसे खतरनाक रेलवे रूट्स
2

इन रास्तों पर रोमांच तो भरपूर है, लेकिन साथ ही डर का एक अलग ही लेवल होता है. अलग-अलग ट्रैवल ब्लॉग्स और भारतीय रेलवे के रिकॉर्ड्स के मुताबिक, ये हैं भारत के 5 सबसे खतरनाक और एडवेंचरस रेलवे रूट्स, जहां सफर करते हुए आपकी धड़कनें तेज होना तय है. (Image Source- https://ramanathapuram.nic.in/)

3.पंबन ब्रिज रेलवे रूट (तमिलनाडु)

पंबन ब्रिज रेलवे रूट (तमिलनाडु)
3

रामेश्वरम को भारत की मुख्य भूमि से जोड़ने वाला पंबन ब्रिज देश का सबसे खतरनाक समुद्री रेल पुल माना जाता है. करीब 2 किलोमीटर लंबा यह पुल पूरी तरह से हिंद महासागर के ऊपर बना है. (Image Source- https://ramanathapuram.nic.in/)

4.यात्रियों के रोंगटे हो जाते हैं खड़े

यात्रियों के रोंगटे हो जाते हैं खड़े
4

जब ट्रेन इस संकरे पुल से गुजरती है, तो खिड़की से बाहर देखने पर सिर्फ समंदर का पानी दिखाई देता है. तेज समुद्री हवाओं और लहरों के बीच से जब ट्रेन रेंगती हुई निकलती है, तो यात्रियों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. चक्रवात और खराब मौसम में तो यहां का सफर बेहद खौफनाक हो जाता है. (Image Source- https://ramanathapuram.nic.in/)

5.कालका-शिमला रेलवे रूट (हिमाचल प्रदेश)

कालका-शिमला रेलवे रूट (हिमाचल प्रदेश)
5

यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल कालका-शिमला टॉय ट्रेन रूट जितना खूबसूरत है, उतना ही खतरनाक भी. पहाड़ियों को काटकर बनाए गए इस 96 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर ट्रेन को करीब 103 सुरंगों और 800 से ज्यादा पुलों से होकर गुजरना पड़ता है. ऊंचे पहाड़ों के तीखे मोड़ और गहरी खाइयों के ठीक बगल से गुजरती यह ट्रेन एडवेंचर के शौकीनों के लिए तो बेस्ट है. (Image Source- https://himachalservices.nic.in/)

6.माथेरान हिल रेलवे (महाराष्ट्र)

माथेरान हिल रेलवे (महाराष्ट्र)
6

मुंबई के पास स्थित माथेरान की टॉय ट्रेन का सफर भी किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं है. यह संकरा रेलवे ट्रैक पश्चिमी घाट के बेहद ऊंचे पहाड़ों और खड़ी ढलानों से होकर गुजरता है. इस रूट पर ट्रेन बहुत ही धीमी रफ्तार से चलती है, क्योंकि ट्रैक के ठीक नीचे गहरी और डरावनी खाइयां हैं. बारिश के दिनों में भूस्खलन के खतरे की वजह से अक्सर इस रूट को बंद भी करना पड़ता है. (Image Source- https://matherantourism.com/)

7.दूधसागर रेलवे रूट (गोवा-कर्नाटक बॉर्डर)

दूधसागर रेलवे रूट (गोवा-कर्नाटक बॉर्डर)
7

अगर आपने बॉलीवुड फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' देखी है, तो आपको वह सीन याद होगा जहां एक विशाल झरने के सामने ट्रेन रुकती है. वह दूधसागर वाटरफॉल ही है. मडगांव से बेलगाम के बीच पड़ने वाला यह रेल रूट जितना जादुई दिखता है, उतना ही डरावना भी है. मानसून के दिनों में जब यह झरना अपने पूरे उफान पर होता है, तो पानी की तेज बौछारें सीधे ट्रेन की खिड़कियों पर आकर लगती हैं. 
(Image Source- https://dudhsagar-falls.com/)

8.न्यू जलपाईगुड़ी से दार्जिलिंग रूट (पश्चिम बंगाल)

न्यू जलपाईगुड़ी से दार्जिलिंग रूट (पश्चिम बंगाल)
8

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे की टॉय ट्रेन भी यूनेस्को की लिस्ट में शामिल है. यह रूट अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने खतरनाक मोड़ों के लिए जाना जाता है. इस सफर की सबसे अनोखी और डरावनी बात यह है कि यह रेलवे ट्रैक कई जगहों पर मुख्य सड़क और स्थानीय बाजारों के बिल्कुल बीच से होकर गुजरता है. इसके अलावा, पहाड़ों की चढ़ाई और तीखे लूप्स पर जब ट्रेन मुड़ती है, तो धड़कनें तेज हो जाती हैं. (AI Image)

Advertisement
Advertisement
Advertisement