Advertisement

Monsoon Update 2022: जल्द दस्तक देने वाला है मॉनसून, जानें आपके राज्य में कब होगी बारिश

मॉनसून अगले दो-तीन दिनों में केरल पहुंच सकता है. मौसम विभाग ने यह अनुमान जताया है. दक्षिण तटों पर मॉनसून जल्द दस्तक देगा.

1.मौसम विभाग की भविष्यवाणी हुई गलत!

मौसम विभाग की भविष्यवाणी हुई गलत!
1

मौसम विभाग ने पहले भविष्यवाणी की थी कि 27 मई तक केरल में मॉनसून दस्तक दे सकता है. मौमस विभाग का यह अनुमान गलत साबित हुआ है. विभाग का कहना है कि 4 दिन का अंदाजा इस वजह से नहीं लग सका क्योंकि अनुमान लगाने के मॉडल में त्रुटि थी.

Advertisement

2.जल्द चलेंगी तेज पछुआ हवाएं

जल्द चलेंगी तेज पछुआ हवाएं
2

मौसम विभाग ने कहा है कि मौसम संबंधी नए संकेतों के मुताबिक दक्षिण अरब सागर के निचले स्तरों में पछुआ हवाएं (Westerly Winds) चलनी तेज हो गई हैं. 

3.केरल में जल्द होगी मॉनसून की शुरुआत

केरल में जल्द होगी मॉनसून की शुरुआत
3

सैटेलाइट तस्वीरों के मुताबिक केरल तट और उससे सटे दक्षिण पूर्व अरब सागर में बादल छाए हुए हैं. इसलिए अगले दो से तीन दिनों के दौरान केरल में मॉनसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं.

4.16 मई को ही अंडमान पहुंचा था मॉनसून

16 मई को ही अंडमान पहुंचा था मॉनसून
4

मॉनसून वक्त से काफी पहले 16 मई को अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह पहुंच गया था और च्रकवात के शेष प्रभाव के चलते इसके आगे बढ़ने के आसार थे. 

5.केरल के अक्षांश पर पहुंचा मॉनसून

केरल के अक्षांश पर पहुंचा मॉनसून
5

ब्रिटेन स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग में शोधकर्ता अक्षय देवरस ने ट्वीट किया, 'मॉनसून अब केरल के अक्षांश पर पहुंच गया है. हालांकि, राज्य में बारिश का होना मॉनसून की शुरुआत की घोषणा करने के लिए अभी उचित नहीं है.'

6.अगले 5 दिनों में होगी इन राज्यों में बारिश

अगले 5 दिनों में होगी इन राज्यों में बारिश
6

मौसम विभाग ने केरल और लक्षद्वीप में हल्की मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है और अगले पांच दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की बारिश हो सकती है.

7.क्या है आपके राज्य में मौसम का हाल?

क्या है आपके राज्य में मौसम का हाल?
7

मौसम मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है. विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों के दौरान उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में दूरदराज के क्षेत्रों में बारिश होने का अनुमान है. दिल्ली के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. (इनपुट: PTI)

Advertisement
Advertisement
Advertisement