Advertisement

Kedarnath Helicopter Crash: क्रैश होते ही राख बन गया हेलिकॉप्टर, रूह कंपा देने वाली तस्वीरें आई सामने

उत्तराखंड चारधाम यात्रा के दौरान रविवार को बड़ा हादसा हो गया हैं. गौरीकुंड क्षेत्र में केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी आ रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है. इस हादसे में 2 साल के बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई. अब इस हादसे की कुछ तस्वीरें सामने आ रही है जिमनें हेलिकॉप्टर पूरी तहर राख में तब्दील हुआ दिखाई दे रहा है. copter crash today

सुमित तिवारी | Jun 15, 2025, 12:32 PM IST

1.7 लोगों की मौत

7 लोगों की मौत
1

केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी आ रहे इस हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग मारे गए. इसमें 23 महीने का एक बच्चा और कैप्टन की भी हादसे में मौत हो गई है. मौके पर रेस्क्यू टीम मौजूद हैं. 

Advertisement

2.राख में बदला हेलिकॉप्टर

राख में बदला हेलिकॉप्टर
2

गौरीकुंड के ऊपर घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना दी थी. इस हादसे की कुछ तस्वीरे भी सामने आी है जिनमें हेलिकॉप्टर बिल्कुल जला हुआ नजर आ रहा है. 

3.क्या थी क्रैश होने की वजह

क्या थी क्रैश होने की वजह
3

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब सुबह 5.30 बजे आर्यन कंपनी का हेलिकॉप्टर गौरीकुंड क्षेत्र में क्रैश हो गया. हेलिकॉप्टर गौरी माई खर्क से ऊपर जंगल में गिरा है. इस क्रैश की वजह खराब मौसम बताई जा रही है. 

4.डीएनए टेस्ट के जरिए होगी पहचान

डीएनए टेस्ट के जरिए होगी पहचान
4

इस हादसे का शिकार हुए लोगों के शव बुरी तरह से जल गए है जिससे इनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है. जानकारी के अनुसार अब इनकी पहचान डीएनए टेस्ट के जरिए की जाएगी. 

5.हेली सेवाओं के लिए शख्त निर्देश

हेली सेवाओं के लिए शख्त निर्देश
5

इस तरह के हादसों को देखते हुए उत्तराखंडे के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शख्त निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने कहा है कि  प्रदेश में हेली सेवाओं के संचालन के लिए सख्त एसओपी तैयार की जाए, जिसमें हेलिकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की पूर्ण जांच और उड़ान से पूर्व मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य किया जाए. 

Advertisement
Advertisement
Advertisement