Advertisement

Indian Railway News: कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस हुई लॉन्च, Timing और Ticket Price की पूरी डिटेल यहां जानें

कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिया है. यह ट्रेन 7 जून यानी कल से चलेगी. यह ट्रेन तीन घंटे में कटरा से श्रीनगर के बीच का सफर तय करेगी. चलिए जानते हैं कि ट्रेन की टाइमिंग क्या होगी और और टिकट की कीमत क्या होगी.

Kusum Lata | Jun 06, 2025, 02:28 PM IST

1.कोच और यात्री क्षमता

कोच और यात्री क्षमता
1

इस पूरी तरह वातानुकूलित ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिसमें-
11 कोच: 3AC (611 यात्री)
04 कोच: 2AC (188 यात्री)
01 कोच: फर्स्ट AC (24 यात्री) कुल मिलाकर यह ट्रेन एक बार में 823 यात्रियों को ले जाने में सक्षम होगी.

Advertisement

2. आधुनिक सुविधाएं और सुरक्षा

 आधुनिक सुविधाएं और सुरक्षा
2

ट्रेन में एर्गोनोमिक डिजाइन वाली बर्थ, झटके-रहित सफर के लिए बेहतर सस्पेंशन, ऑटोमैटिक दरवाजे और शोर कम करने वाली तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. सुरक्षा के लिए इसमें स्वदेशी 'कवच' सिस्टम और हर कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.

3.Katra Srinagar Vande Bharat Express Ticket Price

Katra Srinagar Vande Bharat Express Ticket Price
3

कटरा श्रीनगर वंदे भारत  एक्स्प्रेस में दो क्लासेस होंगी. एसी चेयर कार में टिकट की कीमत 715 रुपये होगी. वहीं, एग्जेक्यूटिव चेयर कार में टिकट की कीमत 1320 रुपये होगी. ट्रेन की टिकटें IRCTC से बुक की जा सकेंगी.
 

4.2026 के अंत तक देश में ऐसी 12 ट्रेनें शुरू करने की योजना

2026 के अंत तक देश में ऐसी 12 ट्रेनें शुरू करने की योजना
4

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, साल 2026 के अंत तक देश में ऐसी 12 ट्रेनें शुरू करने की योजना है. आने वाले समय में ये ट्रेनें दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-कोलकाता जैसे प्रमुख मार्गों पर भी चलाई जाएंगी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement