Advertisement

स्पेस में भी दिखा 'गाजर का हलवा' का जलवा! ISS में अपने साथी के साथ पार्टी करते दिखे शुभांशु शुक्ला, सामने आई तस्वीरें

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर भारतीय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और उनके साथी वैज्ञानिकों ने शून्य गुरुत्वाकर्षण में तैरते हुए गाजर का हलवा और अन्य भोजन का आनंद लिया. 14 जुलाई को उनकी वापसी यात्रा शुरू होगी.

राजा राम | Jul 11, 2025, 05:38 PM IST

1.हंसते-खेलते खाने का आनंद

हंसते-खेलते खाने का आनंद
1

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर भारतीय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का 14 दिन लंबा मिशन जल्द ही समाप्त होने वाला है, लेकिन इसके ठीक पहले क्रू सदस्यों ने एक शानदार पार्टी का आयोजन किया. नासा ने 14 जुलाई को उनकी वापसी यात्रा के बारे में घोषणा की है. इस दौरान कुछ दिलचस्प तस्वीरें भी सामने आईं है. इन तस्वीरों में शुक्ला और उनके साथी शून्य गुरुत्वाकर्षण में हंसते-खेलते खाने का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं.

Advertisement

2.तस्वीरों में क्या है खास

तस्वीरों में क्या है खास
2

तस्वीरों में खास बात यह थी कि शुभांशु शुक्ला और उनके साथी अन्य खाने के साथ- साथ गाजर का हलवा खाते हुए दिखाई दिए. आपको बता दें, इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनसे मजाक करते हुए पूछा था, 'क्या आपने अपने साथी को गाजर का हलवा टेस्ट कराया?

3.अंतरिक्ष विज्ञान के लिए महत्वपूर्ण

अंतरिक्ष विज्ञान के लिए महत्वपूर्ण
3

मिशन के दौरान, शुक्ला और उनकी टीम ने कई महत्वपूर्ण प्रयोग किए हैं जो आने वाले समय में अंतरिक्ष विज्ञान के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं. इन प्रयोगों का उद्देश्य शून्य गुरुत्वाकर्षण में मानव शरीर पर होने वाले असर का अध्ययन करना था. इसके अलावा, टीम ने नए तरह के खाद्य पदार्थों और उनके शून्य गुरुत्वाकर्षण में व्यवहार की भी जांच की.

4.वापसी यात्रा 14 जुलाई से

वापसी यात्रा 14 जुलाई से
4

नासा कमर्शियल क्रू प्रोग्राम के प्रबंधक स्टीव स्टिच ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'हम इस मिशन के तहत बहुत सी नई जानकारियां प्राप्त कर रहे हैं, और टीम की वापसी यात्रा 14 जुलाई से शुरू होगी. इसके अलावा, नासा और एक्सिओम-4 मिशन के अधिकारियों ने इस बात पर भी जोर दिया कि वे मिशन की सफलता को लेकर बहुत संतुष्ट हैं.

5.सिर्फ वैज्ञानिक उद्देश्यों तक ही सीमित नहीं

सिर्फ वैज्ञानिक उद्देश्यों तक ही सीमित नहीं
5

ISS पर इस प्रकार की गतिविधियां दिखाती हैं कि अंतरिक्ष मिशन अब सिर्फ वैज्ञानिक उद्देश्यों तक ही सीमित नहीं रहते, बल्कि इंसानी कनेक्शन और सांस्कृतिक पहलुओं का भी हिस्सा बनते जा रहे हैं. शुक्ला और उनके साथी अंतरिक्ष में रहने के दौरान न सिर्फ काम कर रहे हैं, बल्कि वे इसके आनंद को भी पूरी तरह से जी रहे हैं.

Advertisement
Advertisement
Advertisement