भारत
सुमित तिवारी | May 07, 2025, 01:36 PM IST
1.चीन का डिफेंस सिस्टम पूरी तरह फेल

पाकिस्तान ये तो बखूबी जानता था कि भारत की तरफ से कभी भी कुछ भी किया जा सकता है. इसलिए पाकिस्तान ने चीनी HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम को अपना रक्षक बनाया था. पाकिस्तान का सोच रहा था कि अब उसे भारत से कोई खतरा नहीं हैं.
2.चीन के सहारे पाकिस्तान की नैया डूबी

बिना टेंशन के चीनी HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम की आढ़ में खुद को महफूज समझता हुआ पाकिस्तान ये भूल गया कि जंग पाकिस्तान से है. जब भारत ने पाक पर चढ़ाई की तो चीन का ये सुरक्षा कवच पूरी तरह से फेल रहा है.
3.नहीं भूल पाएगा पाकिस्तान

ये चीनी हथियार भारतीय मिसाइलों और गाइडेड मिसाइलों की बारिश से आतंकी ठिकानों को बचा न सका और भारत ने मात्र 25 मिनट के भीतर पाकिस्तान में वो तबाही मचाई जिसे पाक कभी नहीं भुला पाएगा.
4.हर तरह से भारतीय सेना तैयार

अब अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ कुछ हरकत करता है तो भारतीय सेना हर तरीके से निकटने के लिए तैयार हैं. भारत का एयर डिफेंस सिस्टम किसी भी तरह के खतरे को पूरी तरह से आसमान में ही मार गिराया हैं.
5.कई घातक मिसाइलें

भारत के एस-400, आकाश मिसाइल सिस्टम, पृथ्वी मिसाइल सिस्टम पूरी तरह तैनात हैं. भारत के पास कई ऐसी मिसाइल हैं जो कि एक साथ 36 टारगेट को लॉक कर हवा में ही मार गिरा सकती हैं.