भारत
Abhay Sharma | May 18, 2026, 06:49 PM IST
1.कैसी होगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन?

रेलवे मंत्रालय के गेट नंबर-4 पर लगाई गई यह तस्वीर भारत के भविष्य की सबसे तेज ट्रेन की पहली आधिकारिक झलक मानी जा रही है. जानकारी के मुताबिक, यह बुलेट ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर चलेगी, जो देश में हाई-स्पीड यात्रा का नया दौर शुरू करेगी. (AI Image)
2.मुंबई-अहमदाबाद तक दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

भारत का पहला बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट 508 किलोमीटर लंबा मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट है, यह ट्रेन महाराष्ट्र, गुजरात और दादरा और नगर हवेली से होकर गुजरेगी. इस रूट पर कुल 12 स्टेशन बनाए जाएंगे. इनमें मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती शामिल हैं.
A picture of the country's first proposed bullet train has been displayed at the Ministry of Railways. The picture has been installed at Gate Number 4: Indian Railways pic.twitter.com/LcbwMstDuw
— ANI (@ANI) May 18, 2026
3.कितनी होगी स्पीड?

मेक इन इंडिया पहल के तहत चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) और बेंगलुरु की BEML मिलकर ट्रेन सेट विकसित कर रही हैं. रेलवे के मुताबिक इस ट्रेन की डिजाइन स्पीड करीब 280 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और इससे मुंबई से अहमदाबाद का सफर कुछ ही घंटों में पूरा किया जा सकेगा.
4.भारत के परिवहन सिस्टम में बड़ा बदलाव होगा साबित

यह प्रोजेक्ट सिर्फ एक ट्रेन नहीं, बल्कि भारत के परिवहन सिस्टम में बड़ा बदलाव साबित होगा. इससे यात्रा तेज और सुगम होगी, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और हाई-स्पीड रेल तकनीक में भारत की नई पहचान मिलेगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.