Advertisement

आयुष्मान कार्ड से कितनी बार करा सकते हैं इलाज? आज ही जान लें जरूरी बात

आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवार को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है. इस योजना में एक व्यक्ति कितनी बार इलाज करा सकता है, इसके बारे में जानें और जरूरी नियमों को समझें. 

राजा राम | Jul 07, 2025, 11:29 PM IST

1.मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए शुरू की गई

मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए शुरू की गई
1

भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए शुरू की गई है. इसके तहत हर परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है. लेकिन कई लोग इस योजना के तहत इलाज करवाने की सीमा के बारे में जानना चाहते हैं. यदि आपके मन में भी यह सवाल है तो आइये जानते हैं इस योजना से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें.
 

Advertisement

2.क्या एक व्यक्ति एक से ज्यादा बार इलाज करवा सकता है?

क्या एक व्यक्ति एक से ज्यादा बार इलाज करवा सकता है?
2

इस योजना के तहत एक व्यक्ति को एक साल में कई बार इलाज करवाने की सुविधा है, लेकिन यह कुछ शर्तों पर निर्भर करता है। सबसे अहम शर्त यह है कि यह 5 लाख रुपये की सीमा पूरे परिवार के लिए है, न कि केवल एक व्यक्ति के लिए. इसलिए, परिवार के सभी सदस्य मिलकर इस 5 लाख रुपये की सीमा का उपयोग कर सकते हैं. 
 

3.इलाज की संख्या पर कोई रोक नहीं

इलाज की संख्या पर कोई रोक नहीं
3

आयुष्मान भारत योजना में इलाज की संख्या पर कोई सख्त नियम नहीं है. इसका मतलब यह है कि एक व्यक्ति जब तक पूरे परिवार की 5 लाख रुपये की सीमा का उपयोग नहीं कर लेता, वह कई बार इलाज करवा सकता है. चाहे वो एक ही बीमारी के लिए हो या अलग-अलग बीमारियों के लिए, यदि योजना की शर्तें पूरी होती हैं तो इलाज मुफ्त रहेगा.
 

4.अस्पतालों की जांच करें

अस्पतालों की जांच करें
4

आयुष्मान भारत योजना का लाभ केवल उन्हीं अस्पतालों में मिलता है, जो इसके पैनल पर सूचीबद्ध हैं. इसलिए, इलाज से पहले यह सुनिश्चित करें कि जिस अस्पताल में आप जा रहे हैं, वह आयुष्मान योजना के तहत मान्य है. सरकारी कर्मचारी, PF या INCOME TAX देने वाले और ESIC सदस्य इस योजना के पात्र नहीं हैं. 

5.बीमारी का पैकेज चेक करें

बीमारी का पैकेज चेक करें
5

यह भी जरूरी है कि आप यह जांच लें कि आपकी बीमारी आयुष्मान योजना में कवर है या नहीं. इसके लिए आप योजना की वेबसाइट पर जा सकते हैं या नजदीकी आयुष्मान मित्र से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. 
 

6.कार्ड का सक्रिय होना जरूरी है

कार्ड का सक्रिय होना जरूरी है
6

यदि आप आयुष्मान योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपका आयुष्मान कार्ड सक्रिय होना चाहिए. बिना सक्रिय कार्ड के आप इस योजना का फायदा नहीं उठा सकते हैं. आयुष्मान भारत योजना एक बेहतरीन पहल है, जो गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान करती है. इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको कुछ आसान नियमों का पालन करना होगा. अगर आप या आपके परिवार के किसी सदस्य को इलाज की जरूरत है, तो इन जरूरी बातों का ध्यान रखें और सुनिश्चित करें कि आप इस योजना का पूरी तरह से लाभ उठा सकें. 
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement