भारत
रईश खान | Nov 10, 2025, 06:59 PM IST
1.2,923 अमोनियम नाइट्रेट बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा पुलिस की मदद से रविवार को धौज गांव से 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट (Ammonium nitrate) बरामद किया था. इसी कड़ी में पुलिस ने छापेमारी करते हुए फतेहपुर तगा गांव से रविवार को 2563 किलो संदिग्ध विस्फोटक बरामद किया.
2.असॉल्ट राइफल और पिस्टल बरामद

पुलिस ने इस मामले में डॉक्टर आदिल और मुजम्मिल अहमद किया है. डॉ. मुजम्मिल की निशानदेही पर असॉल्ट राइफल, एक पिस्टल, तीन मैगजीन, 83 राउंड फायरिंग और खाली खोखे बरामद हुए. ये सभी एक स्विफ्ट कार से मिले.
3.इतना भारी विस्फोटक कब पहुंचा फरीदाबाद?

अब सवाल यह उठ रहा है कि इतना भारी विस्फोटक कहां से आया और ये कितना घातक हो सकता था? जांच एजेंसियों के मुताबिक, 3-4 दिन पहले यह फरीदाबाद के इन गांवों में पहुंचा था.
4.डीजल मिलाने पर हो जाता है खतरनाक

अगर इसे डीजल जैसे ईंधन में मिलाया जाए तो 140KG टीएनटी के बराबर ऊर्जा पैदा कर सकता है. यानी इसका धमाका 500 से 1000 लोगों को मारने में सक्षम होता है. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के अधिकारी ने कहा कि इसको गोदामों रखकर ही सुरक्षित रखा जा सकता है.
5.बेरूत में मचाई थी तबाही

अमोनियम नाइट्रेट की लापरवाही से लेबनान की राजधानी बेरूत में सैंकड़ों लोगों की मौत हो गई थी. साल 2020 में बेरूत में अमोनियम नाइट्रेट का विशाल भंडार फट गया था. जिसकी वजह से शहर का एक बड़ा हिस्सा जमीन में धस गया. इस धमाके में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.
6.RDX से कम करता है धमाका

हालांकि, यह RDX से कम खतरनाक होता है. एक छोटा सा आरडीएक्स का पूरी दीवार के परखच्चे उड़ा सकता है, लेकिन अमोनियम नाइट्रेट डबल मात्रा में इतना नुकसान नहीं पहुंचा जा सकता.