भारत
Abhay Sharma | Jul 18, 2025, 06:03 PM IST
1.आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर

लंबी कद-काठी वाले रोजर बिन्नी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं और इसके साथ ही गेंद को दोनों ओर स्विंग कराने की महारत भी रखते हैं, उनकी फील्डिंग भी काबिल-ए-तारीफ थी.
2.451 रन की अटूट साझेदारी

रोजर बिन्नी ने 1977-78 में केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में संजय देसाई के साथ पहले विकेट के लिए 451 रन की अटूट साझेदारी की थी और इस दौरान उन्होंने 211 रन बनाए थे, इस पारी ने रोजर बिन्नी को भारतीय क्रिकेट में पहचान दिलाई. इसके बाद साल 1979 में रोजर बिन्नी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला.
3.टेस्ट मैच में ऐतिहासिक जीत

रोजर बिन्नी ने साल सितंबर 1983 में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 83 रन बनाते हुए मदन लाल के साथ सातवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 155 रनों की साझेदारी की, उनकी इस पारी ने भारत को टेस्ट मैच में ऐतिहासिक जीत दिलाई.
4.विश्व कप-1983

भारत को वनडे विश्व कप-1983 का खिताब जिताने में रोजर बिन्नी का अहम योगदान रहा, जिन्होंने आठ मुकाबलों में 18.67 की औसत के साथ 18 विकेट अपने नाम किए. बता दें कि यह उस समय प्रतियोगिता का रिकॉर्ड था.
5.रोजर बिन्नी का रिकाॅर्ड

रोजर बिन्नी ने 27 टेस्ट की 38 पारियों में 47 शिकार किए, जबकि 72 वनडे मुकाबलों में उनके नाम 77 विकेट रहे. इसके अलावा, रोजर बिन्नी ने टेस्ट फॉर्मेट में पांच अर्धशतकों के साथ 830 रन, जबकि वनडे क्रिकेट में 629 रन जोड़े.
6.युवा खिलाड़ियों को तराशने की जिम्मेदारी

रोजर बिन्नी ने अक्टूबर 1987 तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेला औऱ कुछ वर्षों बाद उन्हें युवा खिलाड़ियों को तराशने की जिम्मेदारी दी गई, बतौर कोच साल 2000 में श्रीलंका में उन्हें अंडर-19 विश्व कप जिताने का श्रेय दिया जाता है.
7.2022 में बनें बीसीसीआई के अध्यक्ष

साल 2007 में रोजर बिन्नी को बंगाल का कोच बनाया गया और सितंबर 2012 में राष्ट्रीय चयनकर्ता नियुक्त किया गया. साल 2022 में रोजर बिन्नी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का अध्यक्ष चुना गया. रोजर बिन्नी के नक्शेकदम पर चलते हुए उनके बेटे स्टुअर्ट बिन्नी ने भी क्रिकेट को चुना है... आईएएनएस